Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया के 34 आतंकी संगठन जा मिले आईएसआईएस से

न्‍यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस के जनरल सेक्रेटरी बान की मून ने एक रिपोर्ट में कहा है कि दिसंबर 2015 मध्‍य तक तक विश्व भर के 34 आतंकवादी समूहों के आईएसआईएस से जुड़ने की बात कही गई थी। वर्ष 2016 में इस संख्या में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं।

isis-terror-organisations-of-world-

बान ने कहा कि यूएन मेंबर देशों को भी फिलीपीन, उजबेकिस्तान, पाकिस्तान, लीबिया और नाइजीरिया जैसे देशों से आईएसआईएस से जुड़े आतंकी समूहों के बढ़ते हमलों को लेकर भी तैयारी करनी चाहिए।

बान ने कहा कि हाल में पश्चिम और उत्तर अफ्रीका के साथ ही उत्तर अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में हाल में आईएसआईएल का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका तेज गति से विस्तार हुआ है और खतरे की गंभीरता बढ़ी है।

खतरे के बारे में इशारा करते हुये बान ने कहा कि आईएसआईएस दुनिया का धनी आतंकवादी संगठन है।

प्रतिबंध के बावजूद 2015 में तेल और तेल उत्पादों से इस समूह को अनुमानत: 40 करोड़ से 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिले। उन्होंने कहा कि इराक में यूएन मिशन के मुताबिक आईएस के नियंत्रण वाले प्रांतों में स्थित बैंक की शाखाओं से कुल एक अरब अमेरिकी डॉलर की राशि ली गयी।

मिशन के अनुमान के मुताबिक, आईएसआईएस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में ट्रकों के प्रवेश से एक साल में लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर का कर वसूला गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+