30th WMCC Meeting: LAC पर हालात को लेकर भारत और चीन की सार्थक वार्ता, शांति बहाली को लेकर बनी सहमति
दिल्ली में भारत-चीन सीमा मामलों पर हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देश एलएसी पर शांति बहाली को लेकर सहमत हुए हैं। डब्ल्यूएमसीसी की बैठक के दौरान दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति को लेकर लंबित मुद्दों पर शीघ्र समाधान के दिशा में आगे बढ़ने को लेकर चर्चा हुई।
एलएसी पर चीन के साथ चर्चा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांगलाल दास ने किया। जबकि चीन का पक्ष रखने के लिए भारत आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक होंग लियांग ने किया।

चीन के साथ द्विपक्षीय चर्चा को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा, "अस्ताना और वियनतियाने में अपनी हालिया बैठकों में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच चर्चा के बाद, दोनों पक्षों ने लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान खोजने के उद्देश्य से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की...शांति और अमन-चैन की बहाली और एलएसी का सम्मान द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए एक आवश्यक आधार है।"
दोनों पक्ष दोनों सरकारों के बीच हुए प्रासंगिक द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और समझ के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन पर "संयुक्त रूप से शांति बनाए रखने" की आवश्यकता पर सहमत हुए। भारत- चीन के बीच एलएसी के मुद्दे पर द्विपक्षीय चर्चा को विदेश मंत्रालय की ओर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में चर्चा "गहन, रचनात्मक और दूरदर्शी" थी। दोनों पक्ष स्थापित राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से गति बनाए रखने पर सहमत हुए।












Click it and Unblock the Notifications