रूस के पुलिस स्टेशन को सुसाइड अटैकर्स ने बनाया निशाना
मॉस्को। रूस के नॉर्थ कॉसकस में स्थित स्तावरोपोल में एक पुलिस स्टेशन पर तीन सुसाइड अटैक्स की खबरें हैं। हालांकि लोकल अथॉरिटीज का कहना है कि उन्होंने पांच धमाकों की आवाज सुनी है।

सोशल मीडिया पर रूस के न्यूजचैनल लाइफ न्यूज का जो वीडियो शेयर हो रहा है उसमें हमले के बाद की तस्वीर नजर आ रही है।
इसमें साफ दिख रहा है कि पुलिस स्टेशन के बाहर मलबा पड़ा हुआ है। कार और आसपास की बिल्डिंग्स पूरी तरह से गिर गई हैं।
एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि यह घटना सतावरोपोल के शहर नोवोसेलत्सिक में हुई है। अभी फिलहाल और ज्यादा जानकााी का इंतजार है। शुरुआती रिपोर्ट्स में सिर्फ हमलावरों के मारे जाने की खबरें हैं।
यह भी नहीं बताया गया है कि यह हमला किस आतंकी संगठन ने अंजाम दिया है। इन हमलों के बाद रूस में एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications