Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया की 50 पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में 3 भारतीय बैंकर

न्यूयॉर्क। फॉर्च्यून मैगजीन की ओर से दुनिया की 50 शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें टॉप 20 में तीन भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। तीनों भारतीय महिलाएं बैंकर्स हैं। इस लिस्ट में अमेरिका को छोड़कर दुनिया के 19 देशों को शामिल किया गया है।

Arundhati sbi

फॉर्च्यून की लिस्ट में तीन भारतीय महिलाएं

फॉर्च्यून की इस लिस्ट में एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। वो दूसरी सबसे ताकतवर महिला बैंक अधिकारी चुनी गई हैं।

उनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में हैं।

चंदा कोचर ताकतवर महिलाओं की फॉर्च्यून की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं वहीं शिखा शर्मा को 19वां स्थान हासिल हुआ है।

फॉर्च्यून की इस लिस्ट में ऐना बोटीन सबसे ताकतवर महिला चुनी गई हैं। ऐना यूरोपियन यूनियन के प्रमुख बैंक सेंटेंडर की मुखिया हैं। ऐसा पहली बार है जब अमेरिका को इससे बाहर रखा गया है।

कौन हैं अरुंधति भट्टाचार्य

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य की बात करें तो उनका रुतबा भारत के सबसे बड़े बैंक में तीन साल के कार्यकाल के दौरान बढ़ा है।

अरुंधति भट्टाचार्य के बारे में चर्चा थी कि वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर रघुराम राजन की जगह ले सकती थीं। हालांकि सरकार ने उर्जित पटेल को आरबीआई का नया गवर्नर बनाया है।

अरुंधति भट्टाचार्य ने बैंकों के एनपीए के संघर्ष के दौरान भी अपना उच्च स्थान बरकरार रखा। उन्होंने मई में एसबीआई के 6 अन्य समूहों के साथ विलय की योजना में अहम भूमिका निभाई है, अगर ये योजना पूरी होती है तो यह बैंक एशिया का सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।

चंदा कोचर को लिस्ट में पांचवां स्थान

फिलहाल अरुंधति भट्टाचार्य का एसबीआई प्रमुख के तौर पर कार्यकाल इस साल अक्टूबर में खत्म हो रहा है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही कि सरकार उनके कार्यकाल को बढ़ा सकती है।

फॉर्च्यून की लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल करने वाली चंदा कोचर की बात करें तो उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर काफी काम किया। 54 वर्षीय चंदा कोचर को फॉर्च्यून ने प्रतिद्वंद्वी बैंकरों का बड़ा प्रतिद्वंद्वी करार दिया है।

फॉर्च्यून की लिस्ट में 19वां स्थान हासिल करने वाली शिखा शर्मा (57) एक्सिस बैंक की सीईओ हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक्सिस बैंक को देश के निजी क्षेत्र के सबसे अधिक तेजी से वृद्धि दर्ज करने वाले बैंक में तब्दील कर दिया। इस बैंक का राजस्व 2015 में 15 फीसदी बढ़कर 7.9 अरब डॉलर हो गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+