पाकिस्तान: कराची यूनिवर्सिटी में बम विस्फोट, 3 चीनी नागरिकों समेत 4 की मौत
कराची, 26 अप्रैल: पाकिस्तान की कराची यूनिवर्सिटी में मंगवार को बम धमाका हुआ है। इस बम विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। ये धमाका यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि, धमाके के वक्त कार में चीनी लोग सवार थे। जिसे निशाना बनाकर ये ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि, चाइनीज टीचर को निशाना बनाकर ये हमला किया गया है। इस धमाके में अन्य 2 लोग भी घायल हुए हैं।
Recommended Video

सिंध के आईजी मुश्ताक अहमद महार ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। सीएम कार्यालय से एक हैंडआउट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि विस्फोट दोपहर लगभग 2:30 बजे एक वैन में हुआ। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बाद में पुष्टि की कि पीड़ितों में से तीन चीनी नागरिक थे। उनकी पहचान कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के निदेशक हुआंग गुइपिंग, डिंग मुपेंग, चेन सा और चालक खालिद के रूप में हुई।
इस बम धमाके की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें एक महिला यूनिवर्सिटी के गेट पर खड़ी नजर आ रही है। जैसे ही चीनी नागरिकों की वैन गेट पर पास पहुंचती है। महिला खुद को उड़ा देती है। जिसके बाद उस वैन में आग लग जाती है। विस्फोट में मारे गए लोगों दो महिलाएं चीनी नागरिक थीं । मारे गए दो अन्य लोग वैन में चालक और सुरक्षा गार्ड थे, जबकि विस्फोट के समय वैन के करीब मौजूद चार अन्य लोग घायल हो गए।
उर्दू भाषा के जंग अखबार ने बताया कि वैन उन दो विदेशी नागरिकों को ला रही थी जो कराची विश्वविद्यालय के अंदर आईबीए संस्थान में चीनी पढ़ाते थे। मोटरसाइकिल पर वैन के पीछे रेंजर्स के दो जवान सवार थे। बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने कराची विश्वविद्यालय में कन्फ्यूशियस संस्थान के पास चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच के अनुसार, एक महिला आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच उर्फ ब्रम्श ने आज कराची में चीनियों पर आत्मबलिदान हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications