90 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद वापस आए तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री, बताया कैसा था एक्सपीरियंस

90 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद वापस आए तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री, बताया कैसा था एक्सपीरियंस

बीजिंग,17 सितंबर: चीन के अब तक के सबसे लंबे मिशन में देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार (17 सितंबर) को वापस लौट आए हैं। अ्रंतरिक्ष यात्री लियू बोमिंगस नी हाइशेंग और टैंग होंगबो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार (17 सितंबर) को दोपहर डेढ़ बजे के बाद ''शेनझोउ-12'' अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर लौटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने गुरुवार (16 सितंबर) को अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक सीसीटीवी ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया।

Chinese

चीनी मानव युक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) ने कहा कि शेनझोउ-12 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री गए थे। तीनों चीनी यात्री लियू बोमिंगस, नी हाइशेंग और टैंग होंगबो उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरे थे।

इससे पहले आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ Xinhua ने पूरे घटनाक्रम का ट्रैक अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि कैप्सूल पृथ्वी के वातावरण में इंटर कर चुका है और इसके मुख्य पैराशूट को सफलतापूर्वक तैनात कर दिया गया था और इसकी गति धीमी हो रही है। शेनझोउ-12 वापसी मॉड्यूल स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1 अंतरिक्ष यान प्रणोदक से अलग हो गया था। प्रोपेलेंट पूरी तरह से अलग हो गया था। इसलिए प्रणोदक जल गया क्योंकि यह रिटर्न केबिन से अलग होने के बाद पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरा है।

ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा है, "पूरी प्रक्रिया इतनी सहज थी कि टैंग होंगबो को पृथ्वी पर लौटने की प्रक्रिया के दौरान एक कलम से खेलते हुए देखा गया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+