इंडोनेशिया में बाढ़ से 27 मरे, हजारों विस्थापित

कहा गया है कि आने वाले दो दिनों के भीतर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ बढ़ने की आशंका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूवरे ने कहा कि मूसलाधार बारिश की वजह से जकार्ता में कुछ स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़ सरकारी इमारतों, स्कूलों एवं अस्थायी आश्रयों में शरण लेने को विवश हो गए हैं।
मंगलवार को बाढ़ में बह जाने की वजह से कम से कम सात लोग मारे गए थे। वहीं, शनिवार को 10,530 लोग अन्य आश्रयों में शरण लेने को मजबूर हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications