नैन्सी पेलोसी के जाते ही ताइवान में घुसे 27 चीनी फाइटर जेट, मची खलबली
ताइपे, 03 अगस्तः अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे से पहले से ही चीन भड़का हुआ है। नैन्सी पेलोसी के ताइवान से रवाना होते ही चीन के फाइटर जेट ताइवान की सीमा में घुस आए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 27 चीनी युद्धक विमानों ने बुधवार को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में उड़ान भरी। दरअसल चीन के जबरदस्त विरोध के बावजूद स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान यात्रा की थी। इसके जवाब में अब उनके जाते चीन के युद्धक विमान ताइवान की सीमा में मंडराने लगे हैं।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट
बुधवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, "27 पीएलए विमान 3 अगस्त, 2022 को ताईवान डिफेंस जोन में घुस गए।" इससे पहले पेलोसी ने ताइपे में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि इस द्वीप की उनकी यात्रा का लक्ष्य यह स्पष्ट करना था कि अमेरिका ताइवान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नहीं छोड़ेगा। ताइवान के साथ अमेरिकी एकजुटता महत्वपूर्ण है; यही संदेश हम आज यहां ला रहे हैं।

चीन ने दी थी बदला लेने की धमकी
पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पहली अध्यक्ष हैं। इस बीच चीन ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर बदला लेने की धमकी दी है। ताइवान को अपना क्षेत्र बताने वाले चीन ने द्वीप के चारों ओर कई सैन्य अभ्यासों की घोषणा की और कई कड़े बयान भी जारी किए।

चीन ने ताइवान पर लगाया प्रतिबंध
नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद नाराज चीन ने बुधवार को ताइवान के साथ व्यापार पर रोक लगा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान क्षेत्र के मछली उत्पादों को बैन कर दिया है। कराची में चीन के वाणिज्य दूत के तौर पर रह रहे ली बिजियन ने ट्विटर पर कहा कि हमने ताइवान क्षेत्र के खट्टे फलों, फ्रोजन हॉर्स मैकेरल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ताइवान राष्ट्रपति ने की आलोचना
अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा पर बीजिंग की मुख्य प्रतिक्रिया पर ताइवान की सरकार ने द्वीप के आसपास के स्थानों में लाइव फायर ड्रिल के लिए चीन की योजनाओं की कड़ी निंदा की है। ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने भी अभ्यास की आलोचना करते हुए कहा है कि यह एक अनावश्यक प्रतिक्रिया है और ताइवान जलडमरूमध्य में यथास्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
27 Chinese warplanes enter Taiwan's air defence zone: AFP News Agency
— ANI (@ANI) August 3, 2022












Click it and Unblock the Notifications