जहाज़ पर 26 भेड़ें, 10 बकरियां तो कैप्टन की उम्र कितनी?
'अगर एक जहाज पर 26 भेड़ें और 10 बकरियां सवार हों तो उसके कप्तान की उम्र क्या होगी?'
चीन में गणित की परीक्षा के दौरान बच्चों से पूछे गए इस सवाल का जवाब शायद किसी के पास नहीं होगा.
चीन के शुनकिंग ज़िले में प्राइमरी स्कूल के बच्चे ये सवाल देखकर चकरा गए और सोशल मीडिया पर बात जंगल की आग की तरह फैल गई.
ये सवाल पांचवीं क्लास के बच्चों के प्रश्न पत्र में था जिनकी उम्र 11 साल के आस-पास के होती है.
प्रश्न पत्र की तस्वीर और इसका जवाब देने की बच्चों की कोशिश चीन की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
वीबो पर बहस
ज़ाहिर था कि बहस छिड़नी थी, छिड़ गई और शिक्षा विभाग की तरफ़ से इसका जवाब भी आ गया कि ऐसा किसी ग़लती की वजह से नहीं हुआ बल्कि इसका मक़सद 'बच्चों की जागरूकता' को परखना था.
एक बच्चे ने जवाब दिया, "कैप्टन की उम्र कम से कम 18 साल की ज़रूर होगी क्योंकि जहाज़ का कप्तान होने के लिए वयस्क होना ज़रूरी है."
दूसरे स्टूडेंट ने कयास लगाया, "कैप्टन 36 साल का होगा क्योंकि 26 और 10 का जोड़ 36 होता है."
एक छात्र ने तो हार ही मान ली. उसने लिखा, "कप्तान की उम्र है... मैं नहीं जानता. मैं इसका हल नहीं निकाल सकता हूं."
इंटरनेट पर हालांकि सभी लोग इतने सीधे-सादे नहीं थे.
लोगों के सवाल
चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक शख़्स ने पूछा, "इस सवाल का कोई तुक नहीं है. क्या टीचर को इसका जवाब मालूम है?"
एक अन्य व्यक्ति ने पूछा, "अगर किसी स्कूल में 26 टीचर हैं और उनमें से 10 सोचने-समझने लायक नहीं है तो प्रिंसिपल की उम्र क्या होगी?"
लेकिन ऐसे लोग भी थे जिन्होंने स्कूल का बचाव किया. उनकी दलील थी कि इससे बच्चों की समझदारी को परखने की कोशिश की गई है.
वीबो पर एक व्यक्ति ने लिखा है, "मुद्दा ये है कि इस सवाल से छात्रों को सोचने का मौका दिया गया है."
एक अन्य व्यक्ति का कहना था, "ये सवाल बच्चों को उनके विचार जाहिर करने के लिए कहता है. उन्हें क्रिएटिव होने का मौका देता है. ऐसे और सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए."
चीन की शिक्षा व्यवस्था
शुनकिंग के शिक्षा विभाग ने इस बहस पर 26 जनवरी को एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा.
उनका कहना है कि बच्चों की स्वतंत्र रूप से सोचने की काबिलियत और जागरूकता को परखने के मक़सद से ये सवाल पूछा गया था.
चीन की शिक्षा व्यवस्था पारंपरिक रूप से नोट्स बनाने, उन्हें रट्टा लगाने पर जोर देती है. आलोचकों के मुताबिक़ इससे बच्चे क्रिएटिव नहीं हो पाते हैं.
शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे सवाल बच्चों को लीक से हटकर सोचने की चुनौती देते हैं.
और हर बहस में आख़िर में एक शख़्स ऐसा मिलता है जिसके पास हर सवाल का जवाब होता है.
वीबो पर एक व्यक्ति ने पोस्ट किया है, "जानवरों के औसत वजन के आधार पर 26 भेड़ों और 10 बकरियों का वजन 7700 किलो हुआ. चीन में 5000 किलो से ज़्यादा वजन का कार्गो जहाज़ चलाने का लाइसेंस लेने के लिए कम से कम पांच साल का अनुभव होना ज़रूरी है. चीन में 23 साल से कम उम्र के व्यक्ति को जहाज़ चलाने का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता, इसलिए उस जहाज़ के कैप्टन की उम्र कम से कम 28 साल ज़रूर होगी."
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications