मुंबई हमलों में दोषी डेविड हेडली पर जेल में हमला, अस्‍पताल में लड़ रहा जिंदगी मौत की जंग

वॉशिंगटन। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों के मामले में दोषी करार डेविड कॉलमैन हेडली पर अमेरिका के शिकागो की जेल में हमला हुआ है। खबर है कि हेडली पर दो कैदियों ने जानलेवा हमला किया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शिकागो के नॉर्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। हेडली पर 8 जुलाई को हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों ने हेडली पर हमला किया है, वे दोनों भाई हैं और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में अभी जेल में कैद हैं।

26/11 plotter David Headley battling for life after attack in US prison

पाकिस्‍तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली आईएसआई और लश्‍कर ए तैयबा के लिए काम करता था, वह 26/11 हमलों से पहले मुंबई आया था और रेकी करके गया था। उसने मुंबई हमलों से पहले काफी जानकारी जुटाई थी, जिसके आधार पर लश्‍कर ए तैयबा ने हमले की साजिश रची थी। हेडली ने पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा लिया था।

डेविड हेडली सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया था। 24 जनवरी 2013 को अमेरिका की संघीय अदालत ने हेडली को दोषी करार दिया था। हेडली को 2009 में पाकिस्तान जाते हुए शिकागो के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था और मुंबई हमलों में भूमिका को लेकर उसके ऊपर मुकदमा चलाया था, लेकिन मौत की सजा से बचने के लिए वह सरकारी गवाह बन गया और जुर्म कबूल लिया था। गवाही के दौरान उसने बताया कि मुंबई हमलों के पीछे पाकिस्‍तान की इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई का हाथ था। हेडली को अमेरिकी अदालत ने 35 साल की सुजा सुनाई है।

डेविड हेडली मुंबई हमलों के अलावा यूरोप में भी आतंकी गविधियों में लिप्‍त था। वह कोपेनहेगन में भी रेकी करने गया था, जहां उसे एक डेनिश समाचार पत्र के कार्यालय पर हमले की योजना बनानी थी। इस समाचार पत्र पर पैगंबर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+