भूमध्य सागर में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 25 प्रवासियों की मौत

एमएसएफ ने बताया कि बुधवार एक नाव भूमध्य सागर में पलट गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं सौ ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है।

रोम। भूमध्य सागर में बड़ा हादसा हुआ है जहां एक नाव पलटने से करीब 25 प्रवासी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में करीब सौ से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है।

boat meditarian

हादसे में 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

प्रवासी नागरिकों के सहयोग के लिए बनाई गई संस्था एमएसएफ ने बताया कि बुधवार एक नाव भूमध्य सागर में पलट गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं सौ ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है।

एमएसएफ ने बताया कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे वाली जगह पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, माना जा रहा कि और भी शव मिलने के आसार हैं।

एमएसएफ भूमध्य सागर की रेस्क्यू यूनिट ने बताया कि मिलने वाले 23 शवों की हालत बेहद खराब है। वे बुरी तरह से केमिकल से जले हुए हैं।

कई लोगों के लापता होने की आशंका

इनके अलावा कुछ लोग घायल हैं जिनमें 7 की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें जल्द इलाज के लिए इटली भेजने की जरूरत है। इसके लिए हेलीकॉप्टर की जरूरत होगी।

बताया जा रहा है कि भूमध्य सागर में हाल के दौरान कई ऐसे हादसे हुए हैं जिसमें 35 हजार से ज्यादा लोगों की या तो जान जा चुकी है या फिर लापता हो चुके हैं।

प्रवासियों के लिए कार्य करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन का दावा है कि ये लोग उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर पार करने की कोशिश करते हैं, जहां या तो इनकी मौत हो जाती है या फिर लापता हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+