23 साल के जस्टिन बीबर कितना कमाते हैं, क्‍या जानते हैं आप?

पूरी दुनिया में युवाओं का एक ऐसा वर्ग है जो जस्टिन बीबर का दीवाना है, इन दीवानों में कई जस्टिन बीबर से उम्र में बड़े भी हैं।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में युवाओं का एक ऐसा वर्ग है जो जस्टिन बीबर का दीवाना है, इन दीवानों में कई जस्टिन बीबर से उम्र में बड़े भी हैं।

23 साल के जस्टिन बीबर कितना कमाते हैं, क्‍या जानते हैं आप?

शायद इतनी तो हजारों लोगों की सैलरी भी नहीं होगी

शायद इतनी तो हजारों लोगों की सैलरी भी नहीं होगी

देश की आर्थिक नगरी मुंबई शहर में बुधवार शाम चार पजे जस्टिन बीबर अपनी बहुप्रतीक्षित प्रस्तुति देने जा रहे हैं। पर क्‍या आपको पता है कि यह 23 साल का नौजवान कितने रुपए कमाता है। शायद इतनी तो हजारों लोगों की सैलरी भी नहीं होगी। महज 23 साल के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर जस्टिन बीबर डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए काफी रोमांचित हैं।

भारतीय रुपए के हिसाब से करीब 362 करोड़ रुपए

भारतीय रुपए के हिसाब से करीब 362 करोड़ रुपए

बिजनेस की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने जस्टिन बीबर को '30 अंडर 30' की सूची में भी शामिल किया है। इसके साथ ही जस्टिन बीबर को फोर्ब्स ने साल 2016 की सेलेब्रिटी सूची में 26वीं रैकिंग दी थी। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक जस्टिन बीबर ने साल 2016 में करीब 56 मिलियन डॉलर कमाए थे जोकि भारतीय रुपए के हिसाब से करीब 362 करोड़ रुपए है।

30 अंडर 30 सूची में उनका नाम शामिल

30 अंडर 30 सूची में उनका नाम शामिल

जस्टिन बीबर को 30-ऑल स्टार एलुमिनाई सूची के तहत 30 अंडर 30 सूची में उनका नाम शामिल है। इस सूची में 30 साल से कम आयुवर्ग के उन सफल लोगों को जगह दी जाती है जिन्‍होंने ने एनर्जी, फाइनेंस, मीडिया, संगीत, रिटेल और वाणिज्‍य की दुनिया में जबरदस्त सफलता हासिल की है।

चौथी एलबम पर्पस के लिए दुनिया भर पब्लिसिटी कर रहे

चौथी एलबम पर्पस के लिए दुनिया भर पब्लिसिटी कर रहे

वर्ष 2016 में सेलेब्रिटी 100 लिस्ट में उनका नाम 26वें नंबर पर था। वैसे पहला नंबर टेलर स्विफ्ट का था जिनकी कमाई करीब 170 मिलियन डॉलर बताई गई थी। यह कमाई जस्टिन बीवर से तीन गुना ज्‍यादा है। जस्टिन बीबर 30 साल से कम आयु के वे चमकते सितारे हैं जो सर्वाधिक कमाई करते हैं। सबसे ज्‍यादा पैसे कमाने वालों में उनका नाम वर्ष 2016 में छठे नंबर था।

13 साल की उम्र में 'बेबी-बेबी' के जरिए यूट्यूब से स्टार बने जस्टिन बीबर अपनी चौथी एलबम ‘पर्पस'के लिए दुनिया भर पब्लिसिटी कर रहे हैं। भारत में आने से पहले इसी के लिए वो दुबई गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+