US: अमेरिका में 23 साल की भारतीय छात्रा नितीशा कंडुला लापता, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की हैं छात्रा

Nitheesha Kandula: अमेरिका में लगातार भारतीय छात्र मुसीबत का शिकार हो रहे हैं और अब हैदराबाद की रहने वाली 23 साल की भारतीय छात्र नितीशा कंडुला कैलिफोर्निया से लापता हो गई हैं।

पिछले हफ्ते अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में 23 साल की लापता भारतीय छात्रा नितीशा कंडुला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और पुलिस ने उसे खोजने में जनता की मदद मांगी है। अमेरिका में भारतीय छात्रों से जुड़े मामलों में ये सबसे ताजा मामला है, जिसने वहां के भारतीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है।

america Nitheesha Kandula missing

कैलिफोर्निया पुलिस ने बताया है, कि छात्रा की पहचान कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, सैन बर्नार्डिनो (CSUSB) की छात्रा नितीशा कंडुला के रूप में हुई है, जो 28 मई को लापता हो गई हैं।

CSUSB के पुलिस प्रमुख जॉन गुटिएरेज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, कि भारतीय छात्रा को आखिरी बार लॉस एंजिल्स में देखा गया था और 30 मई को उनके लापता होने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने नितीशा कंडुला के ठिकाने के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से (909) 537-5165 इस नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

हैदराबाद की रहने वाली हैं नितीशा कंडुला

रिपोर्ट के मुताबिक, कंडुला मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली है, जो बेहतर शैक्षणिक और करियर की संभावनाओं के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका आई थीं। पुलिस ने एक लिखित बयान में कहा है, कि उनकी लंबाई 5 फीट 6 इंच और वजन लगभग 72.5 किलोग्राम था।

उनके बाल काले और आंखें काली थीं। पुलिस के बयान के अनुसार, वह संभवतः कैलिफ़ोर्निया लाइसेंस प्लेट वाली 2021 टोयोटा कोरोला चला रहीं थी, जिसका रंग अज्ञात था। इससे पहले पिछले महीने शिकागो में 26 वर्षीय भारतीय छात्र रूपेश चंद्र चिंताकिंड भी लापता हो गये थे।

अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत

गौरतलब है, कि इस साल अमेरिका में दर्जन भर से ज्यादा भारतीय छात्रों की हत्या कर दी गई है, जिनमें से ज्यादातर की मौत हमलों के कारण हुई है। इससे पहले अप्रैल में, मार्च से लापता एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में मृत पाया गया था। हैदराबाद के नचाराम के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफत पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका आए थे।

वहीं, मार्च में, भारत के 34 साल के प्रशिक्षित शास्त्रीय डांसर अमरनाथ घोष की सेंट लुइस, मिसौरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पर्ड्यू विश्वविद्यालय में 23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र समीर कामथ को 5 फरवरी को इंडियाना के एक प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में मृत पाया गया था। जबकि, 2 फरवरी को वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर हमले के दौरान 41 साल के भारतीय मूल के आईटी कार्यकारी विवेक तनेजा को जानलेवा चोटें आईं थीं।

जबकि, जनवरी में, इलिनोइस विश्वविद्यालय के 18 वर्षीय छात्र अकुल धवन को एक परिसर की इमारत के बाहर बेहोश पाया गया था। जांच से पता चला, कि उनकी मौत हाइपोथर्मिया के कारण हुई थी, अधिकारियों ने कहा, कि वो अत्यधिक शराब के नशे में थे और अत्यधिक ठंडे तापमान के लंबे समय तक रहने से उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+