एक्सरसाइज करते वक्त लकवाग्रस्त हो गया था इस लड़की का पूरा शरीर, ऐसे किया ठीक

23 साल की एक लड़की ने अपनी बीमारी से लड़ते हुए ऐसी रिकवरी की है कि डॉक्टर्स भी हैरान हैं। 23 साल की Marcelle Mancuso का गर्दन से नीचे का पूरा शरीर जिम में एक्सरसाइज करते हुए लकवाग्रस्त हो गया था लेकिन उन्होंने इसे हराते हुए जिम में वापसी की है।

Marcelle Mancuso

रियो डी जेनेरियो। 23 साल की एक लड़की ने अपनी बीमारी से लड़ते हुए ऐसी रिकवरी की है कि डॉक्टर्स भी हैरान हैं। 23 साल की Marcelle Mancuso का गर्दन से नीचे का पूरा शरीर जिम में एक्सरसाइज करते हुए लकवाग्रस्त हो गया था लेकिन उन्होंने इसे हराते हुए जिम में वापसी की है। Marcelle अब पहले की तरह ही स्वस्थ्य हैं और जिम में वैसे ही एक्सरसाइज कर रही हैं जैसे वो पहले किया करती थीं।

जिम में मशीन से गिरकर लगी चोट

जिम में मशीन से गिरकर लगी चोट

लॉ की पढ़ाई कर चुकीं Marcelle Mancuso साल 2016 में जिम में एक्सरसाइज कर रहीं थीं जब उनके साथ एक अनहोनी घटना घटी। Marcelle एब्डॉमिनल इनवर्टेड सिट-अप कर रही थीं और एक मशीन से वो बंधी हुई थीं। तभी मशीन से लगी वो स्ट्रिप टूट गई और उनका ट्रेनर भी उन्हें संभाल नहीं पाया। वो तुरंत जमीन पर गिर पड़ीं और जोर से सिर जमीन पर लगा।

चार महीने बाद ही चलने लगीं थीं

चार महीने बाद ही चलने लगीं थीं

उनकी गर्दन मे वर्टेब्रा हड्डियां टूट गईं। डॉक्टरों ने उनका टेट्रैप्लेजिया का इलाज किया जिसका मतलब था कि उनके हाथ और पैर में कोई मूवमेंट नहीं हो पाएगा। डॉक्टर इस बात को लेकर श्योर नहीं थे कि वो वापस से कभी चल-फिर पाएंगी या नहीं लेकिन Marcelle ने हिम्मत नहीं हारी। फिजिकल थेरेपी के जरिये Marcelle ने अपवा पहला कदम एक महीने बाद ही आगे बढ़ाया। चार-पांच महीने के अंदर ही वो चलने लगीं थीं लेकिन उन्हें थोड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था।

अब जी रही हैं आम जिंदगी

छह-सात महीने तक वो बिना किसी मुश्किल के चलने लगीं। अब इस घटना के दो साल बाद वो पहले जैसी ही आम जिंदगी जी रही हैं लेकिन अब वो इस जिंदगी को लेकर ज्यादा आभारी हैं। Marcelle ने कहा कि अब सिर्फ बिस्तर से निकल खुद ब्रश करने जैसी चीजें भी उन्हें खुशी देने लगी हैं। वो खुश हैं कि वो अब किसी पर निर्भर नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+