दुबई में भारतीय गिटारिस्ट की संदिग्ध अवस्था में मौत: रिपोर्ट
दुबई। दुबई में भारत के एक गिटारवादक की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। दुबई से 14 किमी दूर गारहौड अपार्टमेंट में इसी सप्ताह बुधवार को हिंमांशु शर्मा उर्फ शैग्गी की मृत बॉडी मिली है। दुबई पुलिस ने फिलहाल बॉडी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और बाद में शव को उसके परिवार वालों के सौंप दिया जाएगा। हिमांशु के मौत का अभी तक पता नहीं चल पाया और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

दुबई के खलीज टाइम्स के मुताबिक, गिटारिस्ट हिमांशु शर्मा दुबई में मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHA दुबई कैंपस) से फॉर्थ ईयर आर्किटैक्चर का स्टूडेंट था। मीडिया से बात करते हुए शर्मा के दोस्त गौरव मन्ना ने कहा कि वह बैंड का हेड था और पूरे कैंपस में सबसे पॉपुलर स्टूडेंट्स में से एक था।
शर्मा के दोस्त मन्ना ने कहा, 'वह कॉलेज में भी लोकप्रिय था। वह कई बड़े प्रसिद्ध बैंड के साथ काम कर चुका था। वह हर किसी के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार रखता था। उसने अपने से हर किसी को प्रभावित किया था'
यूनीवर्सिटी ने स्टूडेंट हिमांशु शर्मा की दुर्घटनाग्रस्त मौत के बाद पुलिस को सूचित किया गया। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने कहा कि उसकी मौत लेकर हर कोई हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications