सूडान में एयरस्ट्राक, 22 लोगों की मौत, कई लोग घायल

सूडान के शहर ओमडर्मन शहर में एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत हो गई है। सूडान की सेना और यहां के विरोधी पैरामिलिट्री संगठन के बीच चल रहे संघर्ष में यह अबतक का सबसे बड़ा हमला है।

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके अनुसार यह हमला शनिवार को रिहाइशी इलाके में हुआ है। ओमडर्मन सूडान की राजधानी खारतूम का पड़ोसी शहर है। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Airstrike

सूडान में सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच चल रहे संघर्ष में शहरी इलाके में यह अबतक का सबसे बड़ा हमला है। पिछले महीने भी खारतूम में हुए हमले में 17 लोगों की जान चली गई थी, जिसमे 5 बच्चे शामिल थे।

आरएसएफ ने सेना पर आरोप लगाया है कि वह ओमडर्मन में लोगों के साथ शोषण कर रही है। सेना ने यहां 31 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार सेना ने यहां जरूरी आपूर्ति को बंद कर दिया है।

आरएसएफ ने बयान जारी करके कहा, हम इस एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा करते हैं, जिसे आतंकी संगठन अल बुर्हान ने अंजाम दिया है। इस हमले को एसएफ ने अंजाम दिया है। इस हमले में 31 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

हालांकि सूडान की सेना की ओर से इस हमले पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। ओमडर्मन के लोगों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उन्हें यह नहीं पता चल पा रहा है कि आखिर उनपर हमला कौन कर रहा है। लोगों का आरोप है कि आरएसएफ के जवान लगातार आर्मी के प्लेन पर हमले करते रहते हैं, जिसका पैरामिलिट्री ग्रुप ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट हथियारों से जवाब देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+