Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2024 Nobel Prize: केमेस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 2024 का ऐलान, कौन हैं वो वैज्ञानिक, जिन्हें मिला अवार्ड

The 2024 Nobel Prize in Chemistry has been awarded to David Baker for computational protein design, with Demis Hassabis and John M. Jumper jointly recognised for their AI model predicting protein structures, advancing sc

2024 Nobel Prize: महान वैज्ञानिक डेविड बेकर, डेमिस हसबिस और जॉन एम जम्पर को रसायन विज्ञान के लिए 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

बुधवार को नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा है, कि रसायन विज्ञान में 2024 का नोबेल पुरस्कार बेकर को "कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन" के लिए और दूसरा आधा हसबिस और जम्पर को संयुक्त रूप से "प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी" के लिए दिया गया है।

2024 Nobel Prize in Chemistry

रसायन विज्ञान में 2024 का नोबेल पुरस्कार प्रोटीन पर शोध के बारे में है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एक प्रेस रिलीज में कहा है, कि बेकर ने "पूरी तरह से नए प्रकार के प्रोटीन बनाने की लगभग असंभव उपलब्धि हासिल की, जबकि हसबिस और जम्पर ने प्रोटीन की जटिल संरचनाओं की भविष्यवाणी करने की 50 साल पुरानी समस्या को हल करने के लिए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल विकसित किया है।"

प्रेस रिलीज के मुताबिक, 2003 में बेकर की इस उपलब्धि के बाद से, उनके शोध समूह ने कई प्रोटीन तैयार किए हैं, जिनका उपयोग फार्मास्यूटिकल्स, वैक्सीन, नैनोमटेरियल और छोटे सेंसर के रूप में किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, अपने एआई मॉडल के साथ, हसबिस और जम्पर लगभग सभी 200 मिलियन प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी करने में सक्षम हैं, जिन्हें शोधकर्ताओं ने पहचाना है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि उनकी खोज "मानव जाति के लिए सबसे बड़ा लाभ" प्रदान करती है।

बयान में कहा गया है, कि "अनेक वैज्ञानिक अनुप्रयोगों में से, शोधकर्ता अब एंटीबायोटिक प्रतिरोध को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और ऐसे एंजाइम की कॉपी बना सकते हैं, जो प्लास्टिक को विघटित कर सकते हैं। प्रोटीन के बिना जीवन अस्तित्व में नहीं रह सकता। अब हम प्रोटीन संरचनाओं की भविष्यवाणी कर सकते हैं और अपने स्वयं के प्रोटीन डिजाइन कर सकते हैं, जो मानव जाति के लिए सबसे बड़ा लाभ प्रदान करता है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+