बरामद हुई 2000 साल पुरानी रहस्यमयी ममी, सोने की है उसकी जीभ, जानें वजह

Egyptian Mummy with Golden Tongue: मिस्र दुनियाभर में अपनी पुरानी सभ्यता के लिए जाना जाता है। जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग वहां पर पिरामिड और ममी देखने के लिए जाते हैं। अब मिस्र के पुरातत्वविदों को एक नई ममी का पता चला है, जिसको देखकर सभी हैरान हैं। इस नई ममी की जीभ सोने की है। जिसके बाद से सोशल मीडिया और मिस्र में अजीबो-गरीब कहानियों के बारे में चर्चा हो रही है। हालांकि ये कितनी सही है इस पर वैज्ञानिक भी कुछ नहीं कह पा रहे हैं।

तापोसिरिस मैग्ना में चल रहा काम

तापोसिरिस मैग्ना में चल रहा काम

मिस्र मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तापोसिरिस मैग्ना (Taposiris Magna) में एक ममी पुरातत्वविदों को मिली, जब उन्होंने ध्यान से देखा तो हैरान रह गए। इस नई ममी की जीभ सोने की थी और ये करीब 2000 साल पुरानी है। इजिप्शियन एंटीक्वीटीस मिनिस्ट्री के मुताबिक तापोसिरिस मैग्ना में करीब 16 कब्रों का पता लगाया गया है। जिस पर मिस्र और डॉमिनिकन रिपब्लिक की यूनिवर्सिटी ऑफ सांटो डोमिंगो के पुरातत्वविद मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं कैथलीन मार्टीनेज इस पूरी टीम को लीड कर रहीं, जो ममी और पुरानी चीजों की एक्सपर्ट मानी जाती हैं।

क्यों है सोने की जीभ?

क्यों है सोने की जीभ?

पुरातत्वविदों के मुताबिक ममी के ऊपरी हिस्से में सोने की चीभ है। प्राचीन परंपराओं के मुताबिक जब किसी शख्स की मृत्यु होती है तो वे गॉड ऑफ द अंडरवर्ल्ड यानी पाताल के देवता ओसिरिस (Osiris) से मिलते हैं। इस दौरान ममी सोने वाली जीभ से देवता से बात करती है। वहीं कुछ पुरातत्वविदों का मानना है कि इस ममी की जीभ नहीं रही होगी, जिस वजह से उस दौरान चिकित्सकों ने इसको लगाया होगा, लेकिन वैज्ञानिक इस बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं जुटा पा रहे।

सिक्के पर रानी की शक्ल

सिक्के पर रानी की शक्ल

रिपोर्ट के मुताबिक तापोसिरिस मैग्ना में ओसिरिस और आइसिस के मंदिर भी हैं। आइसिस ओसिरिस की पत्नी और बहन दोनों थी। इसके अलावा जो 15 कब्रें मिली हैं, उनमें से भी रहस्यमयी चीजें मिल रही हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक रानी क्लियोपेट्रा-7 के वक्त में इन मंदिरों का इस्तेमाल किया जाता था। वहीं जो सिक्के बरामद हुए हैं, उन पर क्लियोपेट्रा-7 की शक्ल के समान आकृतियां बनी हैं।

क्या है ममी?

क्या है ममी?

ममी एक संरक्षित शव को कहते हैं, जो विशेष केमिकल लगाकर संरक्षित की जाती हैं। 1936 में एक ममी बरामद हुई थी, जो 6000 साल पुरानी थी। इसे दुनिया की सबसे पुरानी ममी कहा जाता है। आमतौर पर शव को संरक्षित करने की परंपरा मिस्र में थी, वहां पर एक इमारतनुमा चीज जिसे पिरामिड कहते हैं, उसके अंदर ममी को रख दिया जाता था। इसके अलावा उनके खाने-पीने और अन्य जरूरी सामानों की व्यवस्था पिरामिड के अंदर की जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+