ब्राजील में 2,000 जोड़ों ने कहा, 'Yes I do'
रियो डि जिनेरियो। ब्राजील में अब तक की सबसे बड़ी शादी का रिकॉर्ड बना है। राजधानी रियो में करीब 2,000 जोड़े शादी के बंधन में बंधे और यह अब तक सबसे बड़ी शादी है जिसका गवाह ब्राजील की राजधानी बनी है।

यह शादी उन गरीब लोगों के लिए आयोजित की गई थी जो शादी का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। रविवार को हुई इस शादी को यहां मशहूर स्पोर्ट्स वेन्यू माराकाजिंओ में आयोजित किया गया। यहां पर करीब 12,000 लोगों ने बतौर
मेहमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
शादी में कुछ जोड़े तो ऐसे थे जो पैसेंजर ट्रेन से यहां पहुंचे। शादी के कुछ मिनटों पहले ही उनका मेकअप किया गया। दुल्हनों के लिए स्पेशल मेकअप आर्टिस्ट्स आए थे जिन्होंने उनकी हेस्टाइल को अलग अंदाज दिया।
रियो डि जिनेरियो में पिछले आठ वर्षों से 'द डे ऑफ आई डू' का आयोजन एक परंपरा की तरह ही होता आ रहा है। यह आयोजन सिर्फ उन परिवारों के लिए होता है जिनकी आय 1,000 अमेरिकी डॉलर से भी कम है।
शादी के बाद जोड़ों को फ्री मैरिज सर्टिफिकेट दिया जाता है। शादी के दौरान एक पादरी यहां पर मौजूद रहता है और जो शादी के सारे विधानों को सम्पन्न कराता है।












Click it and Unblock the Notifications