ओलंपिक की तैयारियों में बिजी रियो के लिए जीका वायरस बना चुनौती

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील की राजधानी रियो डी जिनेरियो में इस वर्ष ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है लेकिन उससे यहां पर फैले जीका वायरस ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

zika-brazil-virus

ब्राजील ने अपने पड़ोसियों से जीका वायरस से लड़ने के लिए साथ आने का आग्रह किया है। इस वायरस की वजह से क्षतिग्रस्त मस्तिष्क वाले बच्चे पैदा हो रहे हैं।

इस वायरस का असर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को इस पर रिसर्च और तेज करने को कहा है।

पढ़ें- जीका वायरस के बारे में तथ्य

इस वायरस ने अमेरिका और यूरोप से आने वाले यात्रियों को संक्रमित किया है। मच्छर जनित इस वायरस से ब्राजील सर्वाधिक प्रभावित है। कहा जा रहा है कि इसकी वजह से बड़ी संख्या में अविकसित मस्तिष्क या असामान्य रूप से छोटे सिर वाले बच्चे पैदा हो रहे हैं।

रियो को अगस्‍त में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करनी है और वर्तमान स्थिति अधिकारियों के लिए चुनौतियों को चार गुना तक बढ़ा रही है। जीका वायरस लैटिन अमेरिका के करीब 20 देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन को कनाडा और चिली को छोड़कर प्रत्येक अमेरिकी देश में इसके फैलने की आशंका है।

डेनमार्क और स्विटजरलैंड लैटिन अमेरिका से लौट रहे लोगों में जिका संक्रमण की रिपोर्ट देने के लिए यूरोपीय देशों की बढ़ती संख्या में जुड़ गए हैं।

फिलहाल इस वायरस को कोई इलाज नहीं है और इसे रोकने का एकमात्र तरीका मच्‍छरों से अपना बचाव करना है।

ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ ने कल कहा कि उन्होंने लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई देशों के 33 सदस्यीय समुदाय से जीका खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक शिखर बैठक के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+