2 साल के कुत्ते ने बचाई सैकड़ों लोगों की जान, यूक्रेन के लोगों ने दिया 'सुपर हीरो' का खिताब
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लगभग दो महीने हो चुके है। रूस अभी भी लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन की ओर से कई वॉर हीरे सामने आ चुके हैं। उनमें से एक का नाम है पेट्रॉन। ये 2 साल का एक जैक रसेल टेरियर ब्रीड का कुत्ता है। जो लगातार सुर्खियों में है। पेट्रन यूक्रेन में खतरनाक बम सूंघने के लिए हीरो बन चुका है। चेर्निहाइव शहर के आसापास पेट्ऱॉन ने लगभग 100 लैंडमाइन विस्फोटकों की खोजकर सैकड़ों की जिंदगी बचाई है।

बचा चुका है कई यूक्रेनी लोगों की जान
यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस(SES) ने फेसबुक पर पेट्रॉन की एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें बताया गया है कि अभी तक पेट्ऱॉन की मदद से 100 बमों को खोज कर साफ किया जा चुका है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, मिलिट्री डॉग, जो चेर्निहीव पायरोटेकनीशियन का मैस्कट बन चुका है उसका काम करना जारी है। युद्ध के शुरू होने के बाद से उसने और SES ने मिल कर करीब 90 बमों को खोजकर डिफ्यूज किया है। धन्यवाद, मेरे दोस्त, आपके अथक प्रयास के लिए!

100 ज्यादा माइन्स को खोज चुका है कुत्ता
फेसबुक क्लिप में पेट्रॉन को एक सुरक्षा जैकेट पहने और SES के लोगों के साथ चेर्निहाइव के आसपास बिछी बारूदी सुरंगों और अन्य विस्फोटक उपकरणों को खोजने और हटाने में मदद करते हुए दिखाया गया है। कुत्ते को एक यूक्रेनी सैनिक की गोद में बैठे हुए भी देखा जा सकता है। वह अपनी टीम के साथ युद्ध के बाद खाली किए गए रूसी सेना के मैदानों का साफ करने में मदद कर रहा है।
कुत्ते पर फिल्म बनाने की हो रही है बात
पेट्रॉन ने कई खतरनाक बमों और लैंडमाइन्स का पता लगा कर ना जाने कितनी जानें बचाई हैं। वीडियो को सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी द्वारा भी साझा किया गया था, जो यूक्रेन के संस्कृति और सूचना नीति मंत्रालय के अंतर्गत आता है। हैंडल में कहा गया है कि किसी दिन पेट्रॉन का जीवन एक फिल्म में बदल सकता है, वह वर्तमान में "अपने पेशेवर कर्तव्यों को ईमानदारी से निभा रहा है।"

पेट्रॉन की फैन हुई दुनिया
पेट्रॉन के समर्पण और बहादुरी ने पूरी दुनिया को अपना फैन बना लिया है। पेट्रॉन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की कार्टून तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिनमें से एक तस्वीर में पेट्रॉन को रूसी मिसाइल के उपर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। एक अन्य कार्टून में पेट्रॉन मिसाइलों और माइन्स के उपर खड़ा हुआ दिख रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, जैक रसेल टेरियर अपनी असीम ऊर्जा और तीव्रता के कारण यूक्रेनी सैनिकों के बीच लोकप्रिय हो गया है।

क्यों खास हैं जैस रसल टैरियर नस्ल के कुत्ते
जैस रसल टैरियर कुत्तों की एक प्रजाती है जिसे 200 साल पहले लोमड़ी का शिकार के लिए इस्तेमाल की जाती थी। इस कुत्ते की सूंझकर खोजने की क्षमता सबसे अलग बनाती है। उनकी सूंघने की शक्ति इंसानों से 40 गुना ज्यादा होती है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार पैट्रन ने माइन्स खोजने के अपने करियर की शुरुआत तब से की थी जब वो महज 6 महीने का था। अन्य स्निफर डॉग्स की ही तरह, वो भी माइन्स की खोज, विस्फोटक की महक और केमिकल को सूंघकर करता है।












Click it and Unblock the Notifications