दक्षिण कोरिया एयरफोर्स के जेट विमानों की हवा में भीषण टक्कर, तीन पायलटों की मौत

दक्षिण कोरिया में वायुसेना के दो विमानों में भीषण टक्कर हुई है।

सियोल, अप्रैल 01: दक्षिण कोरिया एयरफोर्स के दो विमान हवा में ही टकरा गये हैं, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि, दक्षिण कोरिया की वायु सेना के दो प्रशिक्षक विमान शुक्रवार को हवा में टकरा गए। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में तीन पायलटों के मारे जाने की बात कही गई है, जबकि एक पायलट के घायल होने की खबर है।

south Korean jets collide

हवा में टकराए विमान

दक्षिण कोरिया वायु सेना ने एक बयान में कहा कि, दुर्घटना दक्षिणपूर्वी शहर साचेओन में केटी-1 एयरक्राफ्ट बेस के पास दोपहर करीब 1:35 बजे (0435 जीएमटी) पर हुई है। समाचार एजेंसी योनहाप ने दमकल अधिकारियों के हवाले से कहा कि तीन पायलटों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, 30 से अधिक दमकलकर्मियों और बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल पर तलाशी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। (Developing story)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+