रनवे पर टकराए दो पैसेंजर प्लेन, टूट गया विंग, टला बड़ा हादसा
मेडन।
इंडोनेशिया के मेडन में एयरपोर्ट पर दो पैसेंजर प्लेन आपस में टकरा गए। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-मान की हानी नहीं है लेकिन प्लेन के विंग टूट गए। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसा रन वे पर लैंडिग के दौरान हुआ। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
जानकारी के मुताबिक लॉयन प्लेन कुआलनमु एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। एयरपोर्ट पर ही विंग्स एयरक्राफ्ट उड़ने की तैयारी में थी। इसी दौरान लॉयन प्लने का विंग विंग्स क्राफ्ट से टकरा गया।
प्रवक्ता
ने बताया कि इस हादसे में किसी के भी जख्मी होने की खबर नहीं है। हालांकि हादसे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के बाद लॉयन प्लेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।











Click it and Unblock the Notifications