पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में काम कर रहे दो भारतीय अधिकारी लापता, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से किया संपर्क
नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात दो भारतीय अधिकारी लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ये दोनों भारतीय अधिकारी जोकि पाक स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात थे, लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ही अधिकारी सुबह से लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक दोनों ही अधिकारियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं इन दोनों लापता अधिकारियों को लेकर भारत का विदेश मंत्रालय लगातार पाकिस्तान के संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि आज सुबह दोनों ही अधिकारी ऑफिशियल काम से बाहर गए थे। इस मामले को पाकिस्तान के प्रशासन के सामने रखा गया है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार भारतीय उच्चायोग में तैनात जो दो लोग लापता हुए हैं, वो दोनों ही सीआईएसएफ के ड्राइवर हैं और वह इस्लामाबाद में ड्यूटी पर थे। लेकिन दोनों ही अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच सके। इस मामले पर पूर्व भारतीय राजनयिक शरत सबरवाल ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना पाकिस्तान में हुई है, पाकिस्तान कोड ऑफ कंडक्ट का पालन नहीं करता। डिफेंस एक्सपर्ट एके सिंह ने भी पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि पहली बार इस तरह की घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक धूर्त राष्ट्र है।












Click it and Unblock the Notifications