पेरिस हमला शरणार्थियों की आड़ में छिपी बड़ी आतंकी साजिश!

लंदन। फ्रांस की राजधानी पेरिस, यूरोप का एक सबसे अहम शहर और वह दहल चुका है एक नहीं बल्कि पांच आतंकी हमलो से। यूरोप में बढ़ते शरणार्थी संकट ने यूरोप को पहले ही एक चेतावनी दे दी थी। सीरिया से आने वाले शरण‍ार्थियों की आड़ में आईएसअाईएस आतंकी यूरोप पहुंचने लगे हैं। लेबनान के एक मिनिस्‍टर ने इसकी चेतावनी सितंबर में ही दे दी थी।

refugee-crisis

कैमरुन ने की थी मदद की घोषणा

ब्रिटिश प्राइम मिनिस्‍टर डेविड कैमरुन कुछ दिनों पहले जॉर्डन और लेबनान गए थे। वहीं पर उन्‍होंने घोषणा की थी कि यूके कम से कम एक लाख शरणार्थियों को अपने यहां शरण देगा। इसी समय लेबनान के शिक्षा मंत्री एलियास बाउसाब ने कैमरुन को चेतावनी दी सीरिया से आने वाले हर 100 शरणार्थी में से दो आईएसआईएस आतंकी हैं।

ब्रिटेन में होंगे 400 आईएसआईएस आतंकी

अगर यह बात सच है तो इसका मतलब है कि वर्ष 2020 तक ब्रिटेन में 20,000 रिफ्यूजी में से 400 आईएसआईएस आतंकी होंगे। ब्रिटिश डेली, डेली मेल की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। बाउसाब के मुताबिक आईएसआईएस पूरी तरह से प्रशिक्षित आतंकियों को यूरोप में आतंकी हमले करने के लिए भेज रहा है।

शरणार्थियों की आड़ में अंडर कवर आतंकी

शरणार्थी संकट आईएसआईएस की बड़े पैमान पर मदद कर रहा है। इस संकट की वजह से आतंकी अंडर कवर के तौर पर यूरोप और पश्चिम के देशों में पहुंच रहे हैं।

कैमरुन को जो चेतावनी दी गई है उसके मुताबिक आतंकी रिफ्यूजी कैंपों और स्‍कूलों से अपने टारगेट को चुन रहा है और फिर उन्‍हें टर्की और ग्रीस के रास्‍ते यूरोप पहुंचने में मदद कर रहा है।

रोकना नामुमकिन

बाउसाब के मुताबिक आईएसआईएस अब और बड़ा हो रहा है और धीरे-धीरे दुनिया के बाकी हिस्‍सों में भी फैल रहा है। उन्‍होंने कहा है कि आईएसआईएस स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों की भी भर्ती कर रहा है।

उनके मुताबिक आईएसआईएस आतंकियों को लेबनान की सीमा पर रोकना काफी मुश्किल है क्‍योंकि जब तक पता लगता है कि शरणार्थियों के साथ आतंकी भी हैं, वे यूरोप में प्रवेश कर चुके होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+