अफगानिस्तान: 1 दिन में तीन आतंकी हमलों से दहला देश ,50 की मौत
अफगानिस्तान के लिए मंगलवार का दिन बेहद मनसूह साबित हुआ। यहां 1 ही दिन में देश के तीन जगहों पर आतंकी हमला हुआ।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संसद समेत देश के तीन अन्य शहरों में हुए आतंकी हमले में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं साथ ही 80 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत की अफगानिस्तान यात्रा के दौरानकंधार में गवर्नर के घर के अंदर सोफे में लगाए गए बम के फटने से नौ लोग मारे गए हैं। वहीं इस घटना के कुछ घंटे पहले तालिबान ने काबुल में संसद से निकल रहे अधिकारियों को निशाना बनाकरर हमला किया जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। तीसरा हमला हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में हुआ जहां तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। इस घटना में सात लोग मारे गए।

वहीं आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिया सिद्दीकी ने बताया कि संसद के हमलावर धमाके के जरिए सरकारी और प्रशासनिक दफ्तरों को निशाना बनाना चाहते थे। आपतको बता दें कि ये इलाक काफी संवेदनशील है। यहां कई सांसदों के दफ्तर भी हैं। उन्होंने बताया कि पहला धमाका एक आत्मघाती धमाका था जिसके बाद तुरंत दूसरा धमाका हुआ। सिद्दीकी ने बताया पहले धमाके के थोड़ी देर बाद ही उसी जगह पर एक खड़ी कार में दूसरा धमाका हुअा। आपको बता दें कि तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।काबल में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने भी घटना पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट कर काबुल हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications