19 वर्ष के लड़के ने की ट्रंप की हत्या की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लास वेगास। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सबसे मजबूत उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए उनकी लास वेगास की रैली एक बड़ा खतरा साबित हो सकती थी। इस रैली में 19 वर्ष के एक लड़के ने उनकी हत्या की कोशिश की लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह युवक ब्रिटिश बताया जा रहा है और यह घटना शनिवार की है।

गार्ड की बंदूक से हत्या की प्लानिंग
गिरफ्तार किए गए लड़के का नाम माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनकर वह ट्रंप को मारना चाहता था। लेकिन जब वह गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहा था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें-ट्रंप ने कहा मुसलमानों की होनी चाहिए प्रोफाइलिंग
कोर्ट में पेश किए गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर कहा जा रहा है कि सैंडफोर्ड, ट्रंप को जान से मारने के लिए ही गार्ड से बंदूक छिन रहा है। अब उसे जल्द ही नेवादा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पांच जुलाई को होगी।
ऑटोग्राफ का बहाना
सैंडफोर्ड शनिवार को ट्रेजर आइलैंड कसीनो में हुई ट्रंप की रैली में गया था। उसने सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि वह ट्रंप का ऑटोग्राफ लेना चाहता है। सैंडफोर्ड के पास ब्रिटिश लाइसेंस है और उसकी मानें तो वह पिछले डेढ़ वर्ष से ट्रंप को मारने की कोशिशों में लगा था।
फायरिंग की भी प्रैक्टिस
सैंडफोर्ड ने जो जानकारी पुलिस को दी है उसके मुताबिक ट्रंप की हत्या के लिए उसने खासतौर पर फायरिंग सीखी। वह 17 जून को लास वेगास के एक फायरिंग रेंज में गया और उसने फायरिंग की प्रैक्टिस भी की। सैंडफोर्ड ने ट्रंप की फिनीक्स रैली का भी टिकट लिया था। उसका कहना था कि लास वेगास की रैली में उसका प्रयास विफल होता तो वह फिनीक्स की रैली में ट्रंप को जरूर मार डालता।












Click it and Unblock the Notifications