World News: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बीजिंग पहुंचे, शी जिनपिंग से हो सकती है मुलाकात
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को चीन पहुंच गए हैं। बीते पांच सालों में ये पहली बार है जब अमेरिका का कोई शीर्ष अधिकारी चीन की राजकीय यात्रा पर पहुंचा है। अपनी यात्रा के दौरान वे अमेरिका
International news: नमस्कार, आज 18 जून है और विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए आपका हमारी लाइव अपडेट्स पर स्वागत है। विदेश, जियो-पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल रिलेशन समेत वर्ल्ड क्राइम और विदेश के तमाम ब्रेकिंग न्यूज पर हमारी नजर रहेगी।
दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए हमारे साथ

LIVE Feed
‘रूस-यूक्रेन युद्ध हो समाप्त’, अफ्रीकी राष्ट्रपति
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध को अब समाप्त कर देना चाहिए। सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा ने कहा कि इस युद्ध को बातचीत और कूटनीतिक माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पहुंचे बीजिंग
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को चीन पहुंच गए हैं। बीते पांच सालों में ये पहली बार है जब अमेरिका का कोई शीर्ष अधिकारी चीन की राजकीय यात्रा पर पहुंचा है। अपनी यात्रा के दौरान वे अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयास पर चर्चा कर सकते हैं। आज एंटनी ब्लिंकन अपने चीनी विदेश मंत्री किन गांग से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा सोमवार को उनके चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications