Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अफ्रीकी देश चाड में बोको हरम के आतंकियों ने 18 लोगों की गला काटकर की हत्या

नियामे। अफ्रीकी देश चाड में गुरुवार को आतंकी संगठन बोको हरम ने एक गांव पर हमला किया। जिसमें 18 लोगों की मौत की खबर है। चाड का यह इलाका नाइजर देश की सीमा के पास पड़ता है। बोको हरम ने चाड लेक क्षेत्र के गांव के करीब 3000 लोगों को जबरदस्ती अपना घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। सैन्य सूत्र के अनुसार आतंकी संगठन बोको हरम ने गुरुवार को रात नौ बजे नाइजर के साथ चाड की सीमा से बहुत दूर दाबूआ के दक्षिण में एक गांव पर हमला किया था।

बोको

बोको हरम के संदिग्ध हमलावरों ने 18 लोगों के गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी। इस हमले में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। झील चाड के गवर्नर मोहम्मद आबा सलाह ने रविवार को को बताया कि आतंकी अपने साथ 10 महिलाओं का अपहरण भी करके ले गए हैं। हालांकि इनमें से एक महिला भागने में कामयाब हो गई।

उन्होंने कहा कि नाइजर और नाईजीरिया की सीमा से लगने वाले चाड लेक क्षेत्र पर बोको हरम का कब्जा है। चाड में हाल ही में जिहादियों द्वारा किए गए हमलों में वृद्धि हुई है। मई माह में चाड झील के एक द्वीप पर चाडियन सेना के चेकपॉइंट पर बोको हरम हमले में चार सरकारी अधिकारियों और एक सैनिक सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+