चीन में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, 14 घायल
बीजिंग। चीन में शुक्रवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत और 14 घायल बताए जा रहे हैं। मध्य चीन के हुआंग प्रांत में हाईवे पर एक पैसेंजर कोच और ट्रक आपस में भिड़ गए, जिसके बाद यह हादसा हुआ। घटना स्थल की तस्वीरों से पता चला रहा है कि दुर्घटना बहुत ही खतरनाक थी, जिसमें दोनों गाड़ियां आपस में टकराने के बाद पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। चीन का हुआंग प्रांत राजधानी बीजिंग के दक्षिण में है।

यह हादसा इतना भीषण था कि उनमें से एक गाड़ी तो सेंटर डिवाइडर को क्रॉस करके आगे चली गई। चीन के अधिकारियों के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना पिछले कुछ महीनों में हुए हादसों में सबसे भीषण है।
चीन में रोड़ सेफ्टी को लेकर बहुत ध्यान रखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट् के अनुसार, हर साल चीन में करीब 2,60,000 लोगों की सड़क दुर्घटना की वजह से मौत होती है। इनमें से ज्यादातर पैदल चलने वाले, साइकिल और बाइक चलाने वाले सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं।
चीन में ज्यादातर आम लोगो और वर्किंग क्लास के लिए लंबी दूरी तय करने वाली बसे हाई स्पीड ट्रेन और प्लेन के मुकाबले ज्यादा सस्ती होती है।












Click it and Unblock the Notifications