इजरायल में हमास के आतंकियों ने नेपालियों पर बोला हमला 17 को बंधक बनाया, 9 घायल, मेघालय के भी 27 लोग फंसे

इजरायल ने हमास आतंकवादियों के हमले के जवाब में गाजा पट्टी में मोर्चा खोल दिया है। हमले में अब तक 100 इजरायली नागिरकों के मारे जाने की सूचना है जबकि 990 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, फिलिस्तीन ने 198 लोगों के मारे जाने और 1600 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

इस बीच भारत के भी कई लोग इजरायल और हमास के बीच संघर्ष में फंस चुके हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग जैसे हालात में फंसे राज्य के 27 लोगों को बचाने के लिए शनिवार को विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

17 Nepali held captive in Israel

संगमा ने कहा कि वह इन लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए मंत्रालय के संपर्क में हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ''पवित्र तीर्थयात्रा के लिए यरुशलम गए मेघालय के 27 नागरिक इजराइल और फलस्तीन के बीच मौजूदा तनाव के कारण बेथलहम में फंस गए हैं।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं।'' आपको बता दें कि यरुशलम यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म तीनों की ही पवित्र नगरी है। मेघालय के ईसाई धार्मिक यात्रा पर वहां जाते हैं।

इजरायल में फंसे एक भारतीय प्रसाद एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहते हैं, "अब तक 5,000 से अधिक रॉकेट दागे जा चुके हैं। हम अभी गहरे संकट में हैं। न तो हम बाहर जा सकते हैं, न ही (घर के अंदर) रह सकते हैं।"

इजरायल में फंसे एक अन्य भारतीय सोम रवि ने कहा कि, "आज बहुत कठिन दिन था, हमने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी। 20 मिनट के भीतर, 5,000 रॉकेट दागे गए और उन्होंने (हमास आतंकवादियों ने) 22 लोगों को मार डाला, जबकि 500 घायल हो गए। यह देश के लिए बहुत कठिन स्थिति है।"

इजरायल में सिर्फ भारतीय ही नहीं, नेपाल के भी कई नागिरकों के फंसे होने की सूचना है। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय के हवाले कहा गया है कि इजरायल में हमास के हमले में नौ नेपाली कथित तौर पर घायल हो गए हैं। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक फार्म पर हमला हुआ जहां 14 नेपाली काम कर रहे थे। मंत्रालय ने आगे कहा कि इजरायल में नेपाली दूतावास हमले वाले क्षेत्रों में रहने वाले नेपालियों के साथ निकट संपर्क में है।

इसके अलावा इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इजरायल में नेपाल के राजदूत के हवाले बताया गया है कि कम से कम 17 नेपाली नागरिकों को हमास ने बंदी बना लिया है।

इजराइल में नेपाल के राजदूत कांता रिजाल ने कहा कि 17 नेपाली छात्रों वाली इमारत को आतंकवादियों ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि घायल सात छात्र भी आतंकवादी समूहों की कैद में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बचाना फिलहाल बहुत मुश्किल है क्योंकि विद्रोहियों ने उस इलाके पर कब्जा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+