बुर्किना फासो में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर किया हमला, 16 लोगों की मौत

ओगाडुआगो। पश्चिम अफ्रीका के देश बुर्कीना फासो की एक मस्जिद पर हमला हुआ है। सुरक्षा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने मस्जिद पर हमला किया। यह जानकारी सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16 killed in Burkina Faso (West Africa) mosque attack

एएफपी के रिपोर्ट के अनुसार, बन्दूकधारी विद्रोहियों ने शुक्रवार शाम को सालमोसी में बड़ी मस्जिद पर हमला कर दिया। मस्जिद में घुसते ही बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि 13 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने बाद में दम तोड़ दिया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पास के शहर गोरोम के एक निवासी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के बाद सालमोसी निवासी अपने घरों से भी निकलकर भाग गए।

इन बंदूकधारियों की पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट के अनुसार, सालमोसी की मस्जिद में ये हमला शुक्रवार शाम 7 से 8 के बीच किया गया। सूत्रों के अनुसार, सड़क की खानों और आत्मघाती विस्फोटों के साथ गुरिल्ला हिट-एंड-रन रणनीति के अंतर्गत अब तक कुल मिलाकर, विद्रोहियों ने लगभग 600 लोगों को मार दिया है। नागरिक समाज समूहों ने 1,000 से अधिक का आंकड़ा बताया है। यहां अब तक लगभग 3,00,000 लोग अपने घरों से भाग गए हैं और लगभग 3,000 स्कूल बंद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+