पाकिस्तान: चुनावी रैली में हुए धमाके में BAP उम्मीदवार समेत 33 लोगों की मौत

लाहौर। पाकिस्तान में चुनावी रैली को एक बार आतंकियों ने निशाना बनाया है। पाकिस्तान के मास्तुंग के दारेंगढ़ में बलुचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) की एक रैली में शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 33 लोगों की मौत और 25 के जख्मी होने की खबर है। यह हमला बीएपी उम्मीदवार नवाबजादा सिराज रायसानी के रैली में हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उम्मीदवार रायसानी की मौत हो गई है।

पाकिस्तान: चुनावी रैली में धमाका 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान में पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार चुनावी रैली को निशाना बनाया गया है। लश्करी रायसानी ने कहा है कि उनके भाई सिराज भी इस हमले में मारे गए हैं। साथ ही लश्करी ने कहा कि उन्हें और असलम रायसानी को भी धमकियां मिल रही है।

इस हमले में घायल हुए 25 लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। हमले को देखते हुए क्वेटा हॉस्पिटल इमरजेंसी घोषित कर दी है। रायसानी दूसरे उम्मीदवार है, जो हमले का शिकार हुए हैं। हमले का शिकार हुए रायसानी बलुचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाज असलम रायसानी के भाई है, जो पीबी 35 संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले थे।

फिलहाल किसी भी आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इससे पहले पाकिस्तान में अवामी नेशनल पार्टी (ANP) को आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिसमें पार्टी उम्मीदवार हारून बिलौर समेत 22 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबना ने ले थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+