रूस में 14 साल की लड़की ने स्कूल में मचाई सनसनी, कई छात्रों को गोली मारने के बाद खुद को भी बंदूक से उड़ाया
Russia girl shot classmate: रूस में 14 साल की एक लड़की ने क्लासरूम में खतरनाक खूनी खेल खेला है और गोली मारकर अपने साथी छात्र की हत्या कर दी है। वहीं, छात्रा ने बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बताया है, कि रूस के ब्रांस्क में एक 14 वर्षीय लड़की ने एक स्कूल में गोलीबारी कर दी है, जिसमें एक सहपाठी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूस की जांच समिति ने एक बयान में कहा है, कि "प्रारंभिक जांच के आंकड़ों के मुताबिक, एक 14 वर्षीय लड़की स्कूल में एक पंप-एक्शन शॉटगन लेकर आई थी और अपने सहपाठियों पर गोली चलाने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।" पुलिस ने कहा है, कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

रूस के सरकारी स्वामित्व वाली टीएएसएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक बयान में कहा है, कि गोलीबारी की घटना के मकसद और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। वहीं, ऑपरेशनल सेवाओं ने बताया है, कि छात्रा अपने पिता की बंदूक स्कूल लेकर आई थी। हालांकि, उसने गोलीबारी क्यों की, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications