Serbia: स्कूल में 7वीं क्लास के स्टूडेंट ने की फायरिंग, 8 बच्चों की मौत, 1 सुरक्षाकर्मी भी शामिल
सर्बिया के बेलग्रेड में फायरिंग की घटना सामने आई है। एक 14 वर्षीय लड़के ने बेलग्रेड के एक स्कूल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग की है। इसमें अब तक 9 लोगों की जान गई है।

सर्बिया में एक स्कूली छात्र ने स्कूल में गोलीबारी की है। सर्बियाई पुलिस के मुताबिक एक स्कूल में बुधवार तड़के 14 वर्षीय किशोर लड़के ने गोलियां बरसाईं, जिसमें 8 बच्चे और 1 सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। इसके अलावा कम से कम 5 छात्र घायल हुए हैं।
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक विद्यालय में सुबह करीब 8:40 बजे गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि सातवीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बयान में कहा गया है कि लड़के ने संभवतः अपने अपने पिता की बंदूक से इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कोई अन्य विवरण नहीं दिया है। शिक्षक ने बताया कि इस फायरिंग में स्कूल के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है।
शिक्षक ने कहा कि मैंने उसे टेबल के नीचे पड़ा देखा, जबकि दो लड़कियों की शर्ट पर खून लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि शूटर शांत स्वभाव का लड़का था और वह पढ़ने में भी एक अच्छा छात्र था। वह हाल ही में उनकी कक्षा में शामिल हुआ था।
फिलहाल पुलिस ने उस गली को ब्लॉक कर दिया है, जहां फायरिंग हुई थी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और गोली मारने के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।
सर्बिया में गोलीबारी की घटनाएं अब दुर्लभ मानी जाती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने 1990 के दशक के युद्धों के बाद देश में बचे हथियारों की संख्या के बारे में बार-बार चेतावनी दी है। रिपोर्टों में कहा गया है कि डरे हुए माता-पिता अपने बच्चों की सलामति के लिए स्कूल पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications