Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इजरायली पीएम नेतन्‍याहू के स्‍पोक्‍सपर्सन पर 14 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप

येरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के प्रवक्‍ता डेविड केइज की छु्ट्टी कर दी गई है। केइज पर एक दर्जन से ज्‍यादा महिलाओं ने ने यौन शोषण और यौन हिंसा का आरोप लगाया और उसके बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया। इजरायल के अखबार टाइम्‍स ऑफ इजरायल ने 14 महिलाओं के हवाले बुधवार को डेविड से जुड़े उनके अनुभवों को जगह दी है। केइज पर इन आरोपों का सामने आना नेतन्‍याहू की मुश्किलें बढ़ा सकता है क्‍योंकि पीएम पहले ही भ्रष्‍टाचार जैसे आरोपों का सामना कर रहे हैं।

david -keyes

पहली बार साल 2016 में सामने आए आरोप

केइज पर 14 महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। साल 2016 से नेतन्‍याहू के करीबी डेविड पर आरोप लगाने वाली 14 महिलाओं से 12 महिलाओं के नाम नहीं बताए गए हैं। बुधवार को केइज ने टाइम्‍स ऑफ इजरायल के साथ बातचीत में कहा, 'जो भी आरोप लगाए गए हैं वे पूरी तरह से भ्रमित करने वाले हैं और कई तो पूरी तरह से झूठे हैं।' गुरुवार को उन्‍होंने बार-बार इन आरोपों से इनकार किया। दिलचस्‍प बात यह है कि जिन महिलाओं ने केइज पर आरोप लगाया है उनमें से कुछ ने आपसी सह‍मति से संबंध बनाए थे लेकिन बाद में केइज यौन हिंसा पर उतर आए। केइज ने इन सभी को ई-मेल भेजा है और 'जेंटलमैन की तरफ बर्ताव न करने पर' महिलाओं से माफी मांगी है। इनमें से दो ई-मेल टाइम्‍स ऑफ इजरायल के पास हैं।

शायद ही वापस लौटें केइज

वहीं, इजरायल के कई राजनेताओं का मानना है कि केइज पर अपनी पोजिशन पर वापस लौटेंगे इस बात की संभावना काफी कम है। केइज पर आरोप लगने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ। मंगलवार को न्‍यूयॉर्क की सीनेट डेमोक्रेटिक सोशलिस्‍ट जूलिया सालाजार ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया कि उन्‍होंने साल 2016 में पहली बार अज्ञात महिला के तौर पर केइज पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था। सलाजार से डेल कॉलर नामक न्‍यूजपेपर ने संपर्क किया और तब यह पता लगा कि वह केइज पर आरोप लगाने वाली वह पहली महिला हैं। इसके बाद वॉल स्‍ट्रीट जनरल की रिपोर्टर शायंदी राइस ने अपनी कहानी ट्विटर पर पोस्‍ट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+