अमेरिका में 13 साल के बच्चे ने पुलिसवाले को मारी गोली
अमेरिका में छोटे बच्चों के हाथ में भी बंदूक आ गई है। महज 13 साल के बच्चे ने पुलिस अधिकारी को गोली मार दी है। जवाबी कार्रवाई में बच्चा भी घायल हुआ है।

अमेरिका के लैकलैंड में एक 13 साल के बच्चे ने पुलिस को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस बच्चे का लेकलैंड स्थित रेजिडेंशियल कॉलोनी में पीछा कर रही थी, इसी दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी।
इस दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गया है। यह घटना फ्लोरिडा के टैंपा और ओरलेंडो के बीच की है। इस घटना में बाद में बच्चा भी जवाबी फायरिंग में घायल हुआ है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार 13 साल के बच्चे के पास 9 एमएम की सेमी ऑटोमैटिक हैंडगन थी, उसने फ्लोरिडा पुलिस अधिकारी पर गोली चला दी। जवाबी हमले में बच्चे को भी गोली लगी है और अब पुलिस अधिकारी और आरोपी बच्चा अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों ही खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधिकारी के पैर में गोली लगी है जिसकी वजह से उसकी दो हड्डियां टूट गई ङैं, जबकि बच्चे के बाईं जांघ और पेट में गोली लगी है।
जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बच्चे ने पुलिस पर दो बार गोली चलाई। दोनों बार बच्चे ने भीड़भाड़ वाली जगह पर चलाई है। बच्चा 13 साल का हो सकता है, लेकिन वह पेशेवर की तरह बर्ताव कर रहा है और किसी भी पुलिस वाले पर गोली चला दे रहा है। हम कोशिश करेंगे कि वह लंबे समय तक जेल में रहे, वह काफी खतरनाक है।
पुलिस ने इस आरोपी बच्चे को इस साल दूसरी बार गिरफ्तार किया है। इससे पहले जनवरी में भी उसे गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त उसके पास से चोरी की बंदूक मिली थी। उसपर कार चोरी करने का भी आरोप है। एक गाड़ी में से यह बंदूक बरामद की गई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बच्चा आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और हम इसे किसी वयस्क अपराधी की तरह ही हैंडल कर रहे हैं।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications