घर के बेसमेंट में छिपाकर रखा था 13 टन सोना और 2 लाख 62 हजार करोड़ का कैश, अब मिलेगी मौत
बीजिंग। चीन जो भ्रष्टाचार के मामलों में दुनिया का सबसे सख्त देश माना जाता, वहां पर एक मेयर के घर के बेसमेंट से इतना सोना और कैश मिला है जो किसी छोटे देश की अर्थव्यवस्था की सूरत बदलने की ताकत रखता है। चीनी अधिकारियों को 58 साल के झांग की नाम के पूर्व ऑफिसर के घर पर छापा मारा था। बेसमेंट से उन्हें जो भी मिला, उसके बाद उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। झांग, हाइकू सिटी के पूर्व मेयर रह चुके हैं। अब इतना सामान बरामद होने के बाद उन पर मौत की सजा का खतरा मंडरा रहा है।

शुरू हुई पूछताछ
झांग के घर से अधिकारियों को 13 टन सोना और दो लाख 62 हजार करोड़ रुपए कैश में मिला है। सोने की कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर यानी 26 अरब से भी ज्यादा बताई जा रही है। की अब आर्थिक अपराधों के दोषी हैं और इसके तहत ही उन पर केस चलाया जाएगा। अगर उनका दोष सही साबित हुआ तो फिर उन्हें मौत की सजा भी मिला सकती है। फिलहाल नेशनल सुपरविजरी कमीशन उनसे पूछताछ कर रहा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें सोनें की ईंटों यानी गोल्ड बार्स का बड़ा सा ढेर नजर आ रहा है।

सोने और कैश का ढेर
की उसी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता हैं जिसका देश पर शासन है। जो कैश उनके घर से मिला है वह डॉलर्स, चीनी युआन और यूरो में है। झांग, हाइकू की कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के सेक्रेटरी रहे चुके हैं। यह जगह हैनान सिटी की राजधानी है और यहां की आबादी करीब 90 लाख है। उनकी पोजिशन शहर के मेयर के बराबर थी। इसके अलावा वह हैनान प्रांत की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी थे। अगर झांग पर लगाया गया आरोप सही साबित होता है तो वे चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा से भी अधिक धन रखने वाले व्यक्ति के तौर पर जाने जाएंगे।

अब तक 10,000 लोगों को मिली सजा
इस सारे मामले के सामने आने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। यह कदम उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उठाया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को अपनी अहम नीति बनाया हुआ है। साल 2012 में जब उन्होंने पद संभाला था तब से लेकर अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में 10,000 लोगों को दोषी ठहराया जा चुका है। 120 लोग ऐसे हैं जो अहम पदों पर थे और इनमें से कुछ मिलिट्री ऑफिसर्स भी शामिल थे।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications