अमेरिका: घर में पार्टी कर रहे 13 लोगों पर बरसाई गोलियां
ब्रिजपोर्ट, कनेक्टिकट। अमेरिका के कनेक्टिकट स्थित ब्रिजपोर्ट में 13 लोगों पर गोलियां बरसाई गई हैं। उन पर यह हमला तब हुआ जब वह एक घर में पार्टी कर रहे थे। हमले के तुरंत बाद ब्रिजपोर्ट पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार उस पार्टी में स्थित 11 पुरुष और दो महिलाओं को गोलियां लगी हैं, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी को पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इस हमले में एक महिला के चेहरे पर गोली लगी है, जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इसके अलावा जिन 12 लोगों को गोली लगी है, वह सिर्फ घायल है, किसी की जान को खतरा नहीं है।
पुलिस का मानना है कि कम से कम दो हमलावरों ने मिलकर ये काम किया है। उनका मानना है कि हमलावरों ने बगल के किसी घर से छुपकर ये गोलियां घर में पार्टी कर रहे लोगों पर चलाई हैं।
पुलिस केस दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर यह किसका काम है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर घर में पार्टी कर रहे लोगों पर गोलियां चलाए जाने का कारण क्या है।












Click it and Unblock the Notifications