पेरू में चल रही रेव पार्टी में मची भगदड़, 13 लोगों की गई जान
लीमा। दक्षिण अमेरिका के देश पेरू की राजधानी लीमा में चल रही एक अवैध रेव पार्टी में मची भगदड़ में 13 लोगों की कुचलने से मौत हो गई है। दरअसल पुलिस को यहां चल रही रेव पार्टी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस यहां छापा मारने के लिए पहुंची। लॉकडाउन के बीच नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां पार्टी चल रही थी, जब पुलिस यहां छापा मारने के लिए पहुंची तो यहां से लोग भागने की कोशिश करने लगे, इस दौरान मची भगदड़ में कुचलने से 13 लोगों की मौत हो गई।

यह पार्टी एक लीमा में स्थित थॉमस रेस्टोबार क्लब में चल रही थी। जैसे ही पुलिस अधिकारी दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो यहां भगदड़ मच गई, जिसमे 6 लोग घायल हो गई, घायलों में 3 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। दरअसल पुलिस को इस पार्टी की जानकारी पड़ोसियों ने दी थी। जानकारी के अनुसार यहां 120 लोग पार्टी कर रहे थे। नेशनल पुलिस के ओरलैंडो वेलास्को ने बताया कि इस तरह के हालात में जब लोग भागने की कोशिश करते हैं तो लोगों के बीच भगदड़ मच जाती है। लोग एक ही दरवाजे से भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications