जापान के शिप 'डायमंड प्रिंसेस' पर कोरोना वायरस के 13 और मामले आए सामने

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण जापान के तट पर अलग खड़े किए एक क्रूज के 2 बुजुर्ग यात्रियों की गुरुवार को मौत हो गई। अब शिप में कोरोना वायरस की चपेट में 13 और लोगों के आने की खबर आ रही है। इसकी पुष्टि जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को की है। इससे पहले गुरुवार को एक महिला और एक पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित थे और दोनों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 80 वर्ष के आस-पास थी।

 13 more coronavirus cases on Japan cruise ship Diamond Princess

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि 52 अतिरिक्त जांच नतीजों में से 13 नए मामलों के पॉजिटिव आने के बाद डायमंड प्रिंसेज जहाज पर इस वायरस से अब तक 634 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जहाज पर यात्रियों और चालक के 621 सदस्यों में कोरोनावायरस के मामलों की पुष्टि हुई थी। 14 दिन बाद लक्षण नहीं मिलने पर 443 यात्रियों को छोड़ दिया गया। सभी यात्रियों को हटाने में तीन दिन लग सकते हैं।

बता दें, फरवरी महीने के शुरुआत में जापानी तट पर आए इस जहाज पर सवार 3,711 लोगों में 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय हैं। वहीं, अमेरिका ने सोमवार को अपने 340 नागरिकों को जहाज से निकाल लिया था। इस क्रूज पर कोरोना वायरस संक्रमण के 600 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+