अमेरिका के अटलांटा जू में 13 गोरिल्ला पाए गए कोरोना संक्रमित, कर्मचारियों ने देखे ये लक्षण

नई दिल्ली, सितंबर 12। कोरोना का संक्रमण अब इंसानों से जानवरों के अंदर भी फैलना शुरू हो गया है। वैसे तो पिछले साल से ही इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि क्या इंसानों के अंदर से कोरोना का संक्रमण जानवर के अंदर भी फैल सकता है या नहीं? लेकिन इस चर्चा के बीच ही अमेरिका के अटलांटा चिड़ियाघर में 13 पश्चिमी तराई गोरिल्ला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 13 गोरिल्लाओं में एक 60 साल का गोरिल्ला भी शामिल है, जो कि नर है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

जू के कर्मचारियों को गोरिल्लाओं में दिखे ऐसे लक्षण

जू के कर्मचारियों को गोरिल्लाओं में दिखे ऐसे लक्षण

अधिकारियों ने बताया है कि जू के कर्मचारियों ने इन गोरिल्लाओं को खांसते हुए और इनकी नाक बहते हुए देखा था। इतना ही नहीं इनके खाने-पीने के शेड्यूल में भी बहुत बदलाव देखा गया था। इसके बाद जॉर्जिया विश्वविद्यालय में एक पशु चिकित्सा प्रयोगशाला ने इनके सैंपल कलेक्ट किए और रिपोर्ट में ये सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि अभी जू प्रशासन को National Veterinary Services Lab Ames, Iowa से पुष्टि होने का इंतजार है।

20 गोरिल्लाओं का और किया गया कोरोना टेस्ट

20 गोरिल्लाओं का और किया गया कोरोना टेस्ट

आपको बता दें कि यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने पहले चेतावनी दी थी कि मिंक और कुत्तों सहित कई स्तनधारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन इस चेतावनी के बाद भी जानवरों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका नहीं जा सका। जू की तरफ से कहा गया है कि वो मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के साथ गोरिल्ला का इलाज कर रहे हैं। साथ ही जू में मौजूद अन्य 20 गोरिल्लाओं का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: US के Atlanta Zoo में 13 Gorillas Corona Positive, मिले ये लक्षण | वनइंडिया हिंदी
    चिड़ियाघर के कर्मचारियों को लग चुका है टीका

    चिड़ियाघर के कर्मचारियों को लग चुका है टीका

    जू के अधिकारियों का कहना है कि किसी संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आने से गोरिल्लाओं में संक्रमण फैला होगा। हालांकि जू के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और वो कोविड प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन करते हैं। जू के अधिकारी अभी इस बात को पूरी तरह से नहीं मान रहे हैं कि गोरिल्लाओं में कोरोना संक्रमण इंसान के अंदर से फैला है।

    ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, 10 दिन के ट्रेनिंग सेशन में लिया था हिस्सा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+