Watch: गाजा के 12 साल के बच्चे के रैप ने दुनिया को किया भावुक, गीत के जरिए बताई गाजा की बर्बादी की कहानी
12 साल के रैपर अब्देल रहमान अल-शांत्ति, एमसी अब्दुल के नाम से इंटरनेट पर सूर्खियां बटोर रहे हैं। वो अपने रैप में गाजा की बर्बादी की कहानी बता रहे हैं।
गाजा, मई 22: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच करीब 11 दिनों तक चलने वाला संघर्ष अब थम गया है लेकिन इस संघर्ष का नतीजा क्या निकला, ये किसी को नहीं पता। बर्बादी के सिवा किसको क्या हासिल हुआ, ये किसी को नहीं पता। लेकिन, गाजा के रहने वाले 12 साल के रैपर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। 12 साल का ये लड़का गाजा की बर्बादी की कहानी बता रहा है और शांति की अपील कर रहा है। 12 साल का रैपर अपने रैप के जरिए यही सवाल पूछ रहा है कि बर्बादी के इस मलबे को फैलाकर किसको क्या हासिल हुआ है।

सूर्खियों में 12 साल का रैपर
11 दिनों तक इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव बना रहा है और दोनों तरह से सैकड़ों रॉकेट दागे गये। हमास ने इजरायल पर जहां 3500 से ज्यादा रॉकेट दागे तो इजरायल ने अपने शक्तिशाली बमों से गाजा सिटी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इस लड़ाई में 250 से ज्यादा लोग मारे गये हैं और हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। इस संघर्ष में हजारों लोग अब बेघर हो चुके हैं और बच्चे अनाथ हुके हैं। ऐसे वक्त में अब्देल रहमान अल-शांत्ति का रैप इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। 12 साल का अब्देल रहमान अल-शांत्ति गाजा में टूटे मकानों के बीच से रैप गा रहे हैं और शांति की अपील कर रहे हैं। अपने रैप के जरिए वो दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पहले गाजा की क्या स्थिति थी और अब गाजा की क्या स्थिति है।

गाजा की बर्बादी दिखाता रैप
12 साल के रैपर अब्देल रहमान अल-शांत्ति, एमसी अब्दुल के नाम से इंटरनेट पर सूर्खियां बटोर रहे हैं। वो अपने रैप में 'फिलिस्तीन सालों से कब्जे में है लेकिन ये सैकड़ों सालों से किसी का घर है। फिलिस्तीन सैकड़ों सालों से हमारे पूर्वजों की याद में है। मेरी छोटी बहन को देखो, क्या वो ये दिन देखने के लायक है? एक ऐसी दुनिया में जीना, जहां उसे बराबरी का हक हासिल नहीं है? वो जहां से आती है, वहां उससे जीने का अधिकार छीना जा रहा है'।
पूरी दुनिया में छाया रैप
12 साल के बच्चे का यह रैप अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस रैप को अंतर्राष्ट्रीय रैपर्स भी शेयर कर रहे हैं। विश्व विख्यात एक्टर टाइरिस गिब्सन और ग्रेमी अवार्ड जीत चुके म्यूजिक डायरेक्टर और म्यूजिक प्रोड्यूसर डीजे खालिद ने भी 12 साल के बच्चे के रैप को शेयर किया है। खालिद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'सदा खुश रहो, मैं इस दुनिया में प्यार और शांति के लिए दुआ करता हूं।' आपको बता दें कि 12 साल के अब्दुल ने पिछले साल भी एक रैप बनाया था जो काफी वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications