फ्लोरिडा में 12 मंजिल इमारत ढही, 4 लोगों की मौत, 159 लोग लापता

वॉशिंगटन, 27 जून। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में एक 12 मंजिल इमारत ढह गई, जिसमे 5 लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के मियामी समुद्र के सामने बनी शैम्पलेन टॉवर्स बिल्डिंग अचानक ढह गई, जिसमे पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 100 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम ने तकरीबन 100 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

florida

घटना की जानकारी देते हुए शहर के मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि जहां यह हादसा हुआ है वह 12 मंजिला इमारत है, हम राहत और बचाव कार्य को तबतक जारी रखेंगे जबतक हर व्यक्ति को मलबे से बाहर नहीं निकाल लिया जाता है। वहीं फायर चीफ रे जदल्लाह ने बताया कि हादसे में कई लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार 2018 में इस बिल्डिंग को लेकर चेतावनी दी गई थी कि यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

सर्फसाइड के मेयर चार्ल्स बर्कट ने बताया कि यह इमारत 1980 में बनी थी और यहां पर छत का काम चल रहा था। हालांकि उनका कहना है कि यह हादसा निर्माण कार्य के चलते नहीं हुआ है। फायर चीफ ने कहा कि राहत कार्य के दौरान मलबे में दबे लोगों की चीख सुनाई दे रही है, हम इन लोगों के पास जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+