11 साल की उम्र में मां बनेगी लड़की, पिता की उम्र 13 साल
इससे पहले ब्रिटेन की सबसे छोटी मां ने साल 2014 में 12 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था और उसका पिता 13 साल का था।
लंदन। 11 साल की उम्र की लड़की ब्रिटेन में मां बनने जा रही है। लड़की गर्भवती है और ये ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां होगी। बच्चे का पिता भी महज 13 साल का है। नाबालिग बच्ची के मां बनने के मामले में पुलिस भी जांच कर रही है। बच्चा कुछ समय बाद जन्म लेगा।

वेस्ट लोथियन की रहने वाली ये लड़की कुछ ही समय बाद मां बन जाएगी। कोर्ट के एक आदेश की वजह से लड़की की जानकारी लोगों को नहीं बताई जा सकती है। इससे पहले ब्रिटेन की सबसे छोटी मां ने साल 2014 में 12 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था और उसका पिता 13 साल का था। ये दोनों ब्रिटेन के सबसे छोटे माता पिता थे। यूके के सबसे कम उम्र के पिता का नाम सेन स्टीवर्ट हैं जो साल 1998 में 12 साल की उम्र में पिता बने थे।
ब्रिटेन में कम उम्र में मां बनने की प्रवृति पिछले कुछ समय से देखी जा रही है। बीते साल ब्रिटेन में 25, 977 लड़कियां 19 साल से कम की उम्र में मां बनी थीं, ऐसा कई साल बाद देखा गया था। इससे पहले 1946 में 24, 816 लड़कियां 19 साल से कम उम्र मे मां बनी थीं।












Click it and Unblock the Notifications