देवी दुर्गा की 1000 साल पुरानी मूर्ति न्यूयॉर्क में होगी नीलाम
न्यूयॉर्क। अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में देवी दुर्गा की एक एक हजार साल से ज्यादा पुरानी मूर्ति की नीलामी होगी। क्रिस्टी में अगले हफ्ते पुरानी काले पत्थरों से बनी हिंदू देवी दुर्गा की ये मूर्ति की नीलामी होगी। ये मूर्ति 131 सेंटीमीटर लंबी है। इस मूर्ति में दुर्गा महिषासुर का वध करती दिख रही हैं। बताया गया है कि पत्थरों को तराशकर बनाई गई यह मूर्ति भारत से है। इस मूर्ति को आठवीं और 12 सदीं के बीच में बना बताया गया है।

न्यूयॉर्क में भारतीय दक्षिणपूर्व एशियाई कला विभाग की विशेषज्ञ इसाबेल मैकविलियम्स ने बताया है कि यह मूर्ति महिषासुर का वध की कहानी को बयां करती है। पत्थरों को तराशकर बनाई गई यह मूर्ति पूर्वी भारत से हैं। जिस समय ये मूर्ति बनाई गई, तब बंगाल और बिहार में पाल वंश का शासन था।












Click it and Unblock the Notifications