अफगानिस्‍तान: 15 प्रांतों में आतंकियों के खिलाफ 18 ऑपरेशन, 100 से ज्‍यादा ढेर

काबुल। अफगानिस्‍तान में इस समय आतंकियों के खिलाफ एक खास ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक 100 आतंकी ढेर हो चुके हैं और 45 आतंकी घायल हैं। अफगान सिक्‍योरिटी फोर्सेज की तरफ देश के 15 अलग-अलग प्रांतों में यह ऑपरेशन 24 घंटे से चल रहा है। सिक्‍योरिटी फोर्सेज की तरफ से पांच आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

afghanistan

रक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट

अफगानिस्‍तान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने ट्वीट किया और लिखा, 'पिछले 24 घंटों में 18 ऑपरेशंस अफगानिस्‍तान के 15 प्रांतों में चलाया गया और इसका नतीजा है कि 109 आतंकी मारे गए हैं और 45 आतंकी घायल हुए हैं। पांच आतंकी गिरफ्तार हुए हैं।' मंत्रालय की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ये आतंकी किस संगठन के थे। पिछले दिनों अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अचानक अमेरिका के दौरे पर पहुंचे थे और उन्‍होंने कहा था कि तालिबान अब वार्ता का इच्‍छुक है। ट्रंप ने अपने इस बयान के साथ ही इस बात के संकेत भी दिए थे कि तालिबान के साथ शांति वार्ता आने वाले समय में शुरू हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+