नहीं पढ़ सकी किताब, 10 साल की बच्ची को टीचर ने पीट कर मार डाला
बच्ची की मां का कहना है कि जब बच्ची किताब नहीं पढ़ पाई तो टीचर ने उसकी पीछ पर मारना शुरू कर दिया। पहले उसने खुद बच्ची को पीटा और फिर उसकी बैंच पर बैठे दूसरे बच्चों को उसकी पिटाई करने को कहा।
नैरोबी। 10 साल की एक बच्ची अपनी किताब नहीं पढ़ सकी तो टीचर ने उसे जमकर पीटा, इतना ही नहीं उसने कक्षा के दूसरे बच्चों को भी लड़की को पीटने को कहा। लड़की को इस पिटाई से इतनी चोटें लगी कि उसकी मौत हो गई।

केन्या की राजधानी नैरोबी में एक टीचर के छात्रा को पीट-पीट कर मार देने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां का कहना है कि जब बच्ची किताब नहीं पढ़ पाई तो टीचर ने उसकी पीछ पर मारना शुरू कर दिया। पहले उसने खुद बच्ची को पीटा और फिर उसकी बैंच पर बैठे दूसरे बच्चों को उसकी पिटाई करने को कहा। बुरी तरह से पिटने के बाद बच्ची ने खुद को बैठने में असमर्थ पाया तो वो स्कूल के हेड के पास पहुंची और घर जाने की बात कही। बच्ची ने घर जाकर अपनी पीठ में दर्द की शिकायत की और बिस्तर पर लेट गई।
चार दिन तक बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती ही रही तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची के पड़ोसियों और परिजनों का कहना है कि स्कूल में ये कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी बच्चे को इस तरह से पीटा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्कूल से मांग की है कि ऐसे लोगों को नौकरी दी जाए, जिनके भीतर कुछ मानवीय गुण हों।












Click it and Unblock the Notifications