10 साल की बच्ची ने मरने से पहले प्रेमी संग रचाई शादी, मां बोली- उसे दुल्हन बनने का शौक था, हमने इच्छा पूरी की

अमेरिका में 10 साल की लड़की एमा एडवर्ड्स का अपने प्रेमी के साथ शादी करने के कुछ दिन ही बाद निधन हो गया है। एमा को ब्लड कैंसर था। उसकी आखिरी इच्छा अपने प्रेमी संग शादी रचाने की थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एम्मा एडवर्ड्स और डैनियल मार्शल क्रिस्टोफर विलियम्स ने 29 जून को एक बड़े उत्सव में शादी की। इसके ठीक 12 दिन बाद ही एमा का निधन हो गया।

Emma Edwards

एमा को पिछले साल अप्रैल में लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) का पता चला था। लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया एक तरह का ब्लड कैंसर है जो आमतौर पर बच्चों में होता है। ये बोनमैरो और ब्लड को खराब कर देता है। इनमें मौजूद सेल्स धीरे-धीरे खत्म होते चले जाते हैं।

एमा के माता-पिता अलीना और आरोन एडवर्ड्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह इस बीमारी को हराने में सक्षम होगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस साल जून में डॉक्टरों ने बताया था कि एमा का कैंसर लाइलाज है और उसके पास जीने के लिए केवल कुछ दिन बाकी हैं।

एमा के अभिभावकों के मुताबिक उसे दुल्हन बनने का बहुत शौक था। जब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया कि अब बस चंद दिन ही बचें हैं तो हमने उसकी दुल्हन बनने की इच्छा पूरी कर दी। एमी की शादी में उसकी सोसाइटी के लोगों ने खूब मदद की। शादी से जुड़ा हर काम डोनेशन से हुआ।

एमा के पैरेंट्स ने बताया कि उनकी बेटी के साथ ही डेनियल मार्शल क्रिस्टोफर विलियम्स पढ़ता था। सभी उसे प्यार से डीजे बुलाते हैं। एमा अक्सर कहती थी कि वो डीजे की दुल्हन बनना चाहती है। उसी से शादी करना चाहती है।

DJ की फैमिली से एमा के परिवार के अच्छे रिलेशन हैं। ऐसे में एमा की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने की बात चली। एमा स्कूल में शादी करना चाहती थी, लेकिन वहां के एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी इजाजत नहीं दी।

इसके बाद दोनों फैमिली ने नकली शादी करने की योजना बनाई। इसे दो दिनों में पूरा करना था। इसके लिए पास के ही एक गार्डन में सारी व्यवस्थाएं आयोजित की गईं। इसमें 100 से अधिक मेहमानों को न्योता भेजा गया।

 Girl Marries Boyfriend Days Before Dying

एमा के परिवारवालों ने कहा कि ये उनके लिए बेहद कीमती पल थे। हमने उसे वो देने की कोशिश की जिसकी उसे चाह थी। इस शादी में एमा के एक दोस्त ने बाइबल से एक कविता पढ़ी। इस दौरान एलीना ने अपने नये दामाद की भी प्रशंसा की।

अलीना एडवर्ड ने खुलासा किया कि उनकी बेटी हमेशा स्वस्थ दिखाई देती थी। बीते साल अप्रैल में वह बेहोश होकर गिर गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसके पैर की हड्डियों में कैंसर का पता चला।

Emma Edwards

हालांकि, डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि यह बच्चों में 'सामान्य' है और इसका इलाज संभव है। लेकिन दुख की बात है कि एम के लिए यह सच नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+