बांग्लादेश में मंदिरों पर हमला, मूर्तियां क्षतिग्रस्त
फेसबुक पोस्ट के बाद हुआ अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय पर हमला।
बांग्लादेश। बांग्लादेश में दिवाली की तैयारियों में जुटे अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय पर रविवार कहर बनकर टूटा। भीड़ ने हमला कर 100 से ज्यादा लोगों को चोट पहुंचाई जबकि 10 से ज्यादा मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की आबादी वाले ब्राह्मणबरिया के नसीरनगर इलाके में भीड़ ने रविवार 2 बजे हमला किया। लाठी-डंडों और हथियारों से लैस भीड़ एक फेसबुक पोस्ट की वजह से आग-बबूला थी।
बांग्लादेश में भीड़ ने 10 से 15 हिंदू मंदिरों पर हमला किया। कुछ मूर्तियों को तोड़ दिया गया। रविवार दोपहर एक फेसबुक पोस्ट के बाद ये विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि इस इलाके के रहने वाले एक शख्स ने सऊदी अरब की मस्जिद को लेकर आपत्तिजनक बात फेसबुक पर लिख दी थी।

इस पोस्ट के इलाके में वायरल होने के बाद भीड़ ने जमा होकर अल्पसंख्यक आबादी की तरफ हमला कर दिया खूब हिंसा फैलाई।
पुलिस ने फेसबुक पोस्ट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिरों पर हमला करने के आरोप में 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
नसीरनगर इलाके में रैपिड एक्शन बटालियन के अलावा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को भी तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर रिजवान-उर-रहमान ने कहा कि पुलिस अपनी तरफ से सख्त कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications